बिहारराष्ट्रीय

School Holiday Heat Wave Alert: गर्मी के कारण हिट अलर्ट हुआ जारी 24 जून तक स्कूल रहेंगे बंद

देशभर में गर्मी अपना कोहराम दिखा रही है। तपती गर्मी से सभी लोग बहुत ही परेशान हो चुके हैं। वही बात करें। बिहार की तो बिहार में भी रोज का तापमान लगभग 40 डिग्री से ऊपर तो चला ही जाता है। साथ ही बिहार के कई इलाकों में तो 45 से 46 डिग्री तापमान भी देखने को मिला है।यह गर्मी लोगों को इतना प्रभावित कर रही है कि लोग घरों से बाहर जाना बंद कर रहे हैं। वही बात करें। 11-12 बजे की तो 11-12 बजे सबसे ज्यादा धूप देखने को मिलती है। इस समय लोग तो क्या जानवर भी बाहर जाना पसंद नहीं करते.

इसी तपती गर्मी और लू को देखते हुए बिहार के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। बता दे कि सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को 24 जून तक के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।बता दें कि मई से ही स्कूलों की छुट्टी तय कर दी गई थी, लेकिन इस छुट्टी को सिर्फ 12 से 18 जून तक ही तय किया गया था। लेकिन बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को और ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मौसम विभाग का मानना है कि अभी कुछ दिनों तक गर्मी का कोहराम बरसता रहेगा। इसलिए सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। साथ ही गर्मी के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को लू से बचने के लिए भी सलाह दी गई है। मौसम विभाग के कहने के अनुसार ही सभी बच्चों के 24 जून तक छुट्टी सुनिश्चित की गई है।

बता दें कि बिहार में इतनी ज्यादा गर्मी बढ़ गई है कि लू लगने के कारण कई लोगों की जान भी चली गई है। इनमें से लगभग 35 ऐसे लोग हैं जिनके लोग लगने से मौत हो गई है। इनमें से 19 मरीज एनएमसीएच में भर्ती के साथ ही १६ मरीज पीएमसीएच में भर्ती थी। इसके अलावा अलग-अलग जिलों से 9 लोगों के भी जान गई है।

Related Articles

Back to top button