आईपीएलखेल

IPL 2023 में बना 1000 छक्कों का रिकॉर्ड,इस प्लेयर ने जड़ा सीजन का 1000वां छक्का, देखें टॉप-10 की लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बने हैं। उन्हीं रिकॉर्ड्स में से एक है सीजन में 1000 छक्के पूरे करने का कारनामा। यह कारनामा इससे पहले आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार ही हो पाया था। लेकिन अब आईपीएल सीजन में 2023 का सीजन बना है जहां 1000 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में भी 1000 से ज्यादा छक्के जड़े गए थे। आईपीएल इतिहास में अब लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब एक सीजन में 1000 छक्कों का लैंडमार्क पार पूरा किया गया है। अभी इस सीजन के आखिरी कुछ मैच बचे हुए हैं।

इस हिसाब से इस सीजन में पिछले सीजन का रिकॉर्ड भी तोड़ा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन हुए आईपीएल में कुल 1062 छक्के लगाए गए थे। ये छक्के सभी 74 मैचों में जड़े गए थे। आईपीएल 2023 की बात करें तो इस सीजन में व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा छक्के आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 36 छक्के लगाकर इस सीजन टॉप पर हैं। इसके साथ ही उनके ही नाम सबसे ज्यादा लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। बता दें कि फाफ ने 115 मीटर का छक्का लगाया था। यह अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।

1. आईपीएल सीजन 2022- 1062 छक्के (74 मैच)

2. आईपीएल सीजन 2023- 1000 छक्के (67वां मैच जारी)

3. आईपीएल सीजन 2018- 872 छक्के (60 मैच)

4. आईपीएल सीजन 2019- 784 छक्के (60 मैच)

5. आईपीएल सीजन 2020- 734 छक्के (60 मैच)

6. आईपीएल सीजन 2012- 731 छक्के (76 मैच)

7. आईपीएल सीजन 2014- 714 छक्के (60 मैच)

8. आईपीएल सीजन 2017- 705 छक्के (60 मैच)

9. आईपीएल सीजन 2015- 692 छक्के (60 मैच)

10. आईपीएल सीजन 2021- 687 छक्के (60 मैच)

इस प्लेयर ने लगाया इस सीजन का 1000वां छक्का?

दरअसल शनिवार को हुए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में आईपीएल 2023 सीजन के 67वें मैच में 1000 छक्कों का रिकॉर्ड बना। बता दें कि इस मैच के दूसरे ओवर में ही सीएसके के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने ललित यादव की गेंदबाजी पर शानदार गगनचुम्बी छक्का जड़ा। इस तरह यह इस सीजन का 1000वां छक्का जड़ा गया।

Related Articles

Back to top button