शिक्षा/नौकरी

Job Alert 2022 : 12000 से ज्यादा पदों पर होने जा रही भर्तियां, जानें पद व योग्यता सहित अन्य जरूरी बातें

रोजगार की तलाश में घूम रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही १२००० पदों पर भर्ती होने जा रही है। दरअसल बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम), ईसीजी टेक्निशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन और आवेदन करने के लिंक जारी गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुकी है। एप्लाई करने व फीस जमा करवाने की लास्ट डेट 1 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

जानिए पदों की संख्या व आरक्षण की स्थिति

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) : 10709 पदों पर भर्ती की जानी है। एएनएम के कुल पदों में जनरल के लिए 3539, इबीसी के 868, एससी के 2188, एसटी के 82, ओबीसी के 2403, बीसी के 1191 और बीसी फीमेल के 438 पद हैं।

ईसीजी टेक्निशियन- 163 पद पर भर्ती की जानी है। ईसीजी टेक्निशियन भर्ती में 63 पद अनारक्षित हैं। 16 ईडब्ल्यूएस, 26 एससी, 2 एसटी, 31 एमबीसी, 20 बीसी, 5 पद बीसी फीमेल के लिए आरक्षित हैं।

एक्स-रे टेक्नीशियन- 803 पदों पर भर्ती की जानी है। एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती में 310 पद अनारक्षित हैं। 78 ईडब्ल्यूएस, 134 एससी, 8 एसटी, 153 एमबीसी, 97 बीसी, 23 पद बीसी फीमेल के लिए आरक्षित हैं।

ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट- 1096 पदों की नियुक्ति होनी है। इस भर्ती में 426 पद अनारक्षित हैं। 106 ईडब्ल्यूएस, 175 एससी, 12 एसटी, 198 एमबीसी, 141 बीसी, 38 पद बीसी फीमेल के लिए आरक्षित हैं।

नोटिफिकेशन व आवेदन की प्रक्रिया
बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा की जा रही उक्त पदों पर भर्ती संबंधी अन्य जानकारी व आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर www.pariksha.nic.in या www.btsc.bih.nic.in पर विजिट करें। साथ ही यहां पर विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यात व वेतनभन संबंधी जानकारी भी वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button