बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP में ठंड के चलते बदला स्कूल का समय; नर्सरी से 5 तक स्कूलों का नया टाइम टेबिल जारी

रीवा। एमपी में ठंड से देरी से सही है जोरदार दस्तक दी है। प्रदेश में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। मौसम को लेकर बच्चोें की सेहत को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है। इसके चलते अब स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इसके बाद अब एमपी के भोपाल में नर्सरी से कक्षा 5 तक के कोई स्कूल प्रातः9 बजे के पहले नहीं खुलेंगे। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा है। इसके बाद बुधवार से स्कूलोें का नया समय जारी हो गया है। इसमें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित स्कूलों के निजी व शासकीय स्कूल शामिल है।

बता दें कि पश्चिम विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलो में बारिश हुई है तो कही आसमान में बादल छाए हुए है। इसके कारण तापमान तेजी से गिरा है। लोगों को ठंड से बुरा हाल है। ऐसे में बच्चों को स्वास्थ्य को देखते हुए कलेक्टर ने यह आदेश दिया है। अभी प्रदेश की राजधानी मेें सुबह 7 से नर्सरी स्कूल लग रहे थे। इसे देखते हुए कलेक्टर ने अब बुधवार से स्कूलों की नई समय सारिणी जारी कर दी है।
अभी सिर्फ भोपाल में लागू होगा आदेश



बताया जा रहा है कि भोपाल कलेक्टर का यह आदेश सिर्फ भोपाल जिले में लागू होगा। अन्य जिले में कलेक्टर अपनी जिले की परिस्थितियां अनुसार स्कूल समय में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि अभी मध्य प्रदेश में इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में इस तरह का आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव होगा।

Related Articles

Back to top button