क्राइमबड़ी खबर

दो टूकड़े कर महिला को सूटकेस में भर कर फेंका, हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान, जानिए पूरा मामला

2 जून को महाराष्ट्र के भायंदर में समुद्र के किनारे सूटकेस में एक महिला (Dead Body Suitcase) की सिर कटी लाश मिली थी। इसी मामले में पुलिस ने उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों ही महिला की हत्या में शामिल रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के नाम मिंटू सिंह और चुनचुन सिंह बताया है। मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों की करतूत का CCTV फुटेज मिला है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी लाश को बोरे में भरकर रूम से बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहै है।

ट्रेवल सूटकेस में मिला महिला का शव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला की लाश दो जून की सुबह करीब 8 बजे भायंदर पश्चिम स्थित उत्तन इलाके से बरामद की गई थी। बता दें कि महिला की लाश को एक ट्रेवल सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला के शव से सिर कटा हुआ मिला। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की।

घटना को लेकर पुलिस के पास सुराग नहीं थे, फिर क्या हुआ!

घटना के जांच के बाद पुलिस ने बताया था कि महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। आगे पुलिस ने बताया कि महिला का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था जिसमें उसका सिर कटा हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला के हाथ पर त्रिशूल और ओम का टैटू बने हुए थे। वहीं घटना के बाद पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शव पानी में बहकर आया या फिर उसे उसी जगह पर फेंका गया। आपको बता दें कि महिला का सिर अभी तक नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस महिला के कटे हुए सिर को तलाश रही है। घटना की छानबीन जारी है।

टैटू बनाने वाले ने महिला के बारे में बताया!

झकझोर देने वाले इस घटना को लेकर पुलिस के पास ज्यादा सुराग नहीं थे। वहीं पुलिस ने बताया भी कि बॉडी का सिर कटा होने के चलते उनके पास ज्यादा सुराग नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला के हाथ पर बने टैटू के आधार पर वसई-विरार के करीब 15-20 टैटू की दुकानों पर छानबीन किया है। जिसमें एक टैटू बनाने वाले ने महिला की पहचान कर ली है। अब इस आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जल्द ही महिला की पहचान हो सकती है। फिलहाल मिंटू सिंह और चुनचुन सिहं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button