Accident: एमपी सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत, खरगोन ड्यूटी से लौट रहे थे
विन्ध भास्कर डेस्क। एमपी शुक्रवार की अलसुबह खरगोन से ड्यूटी कर घर रहे लौट रहे पुलिस कर्मियों का वाहन एक वाहन से टक्कर हो गई है। इस घटनाक्रम में तीन पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। वहीं अन्य घायल पुलिस कर्मियों को इंदौर अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं घटना के बाद पुलिस कर्मियों के परिजनों भी अस्पताल पहुंचे गए है।
बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ड्यूटी कर वाहन से लौट रहे थे, इसी बीच रास्ते मे सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए ।यह हादसा सनावद पुलिस थाना क्षेत्र के बडूद के पास की हुई। पुलिसकर्मी कार से खरगोन से सनावद लौट रहे थे, इसी दौरान अलसुबह हुआ हादसा, घटना में विमल तिवारी, रमेश भास्करे, मनोज कुमावत की मौत, रघुवीर रावत व कोमल दांगोडे घायल, दोनों को किया इंदौर रेफर। घटना की जानकारी मिलते हो तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच कर तत्काल घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।