बड़ी खबरमध्य प्रदेश

DA Hike : कर्मचारियों को लेकर बड़ा अपडेट, DA में बढ़ोत्तरी, 6 महीने के एरियर का होगा भुगतान, अगस्त माह में मिलेगा लाभ! जानिए कारण

DA Hike, Employees DA Hike, DA Arrears : सरकार ने अधिकारी कर्मचारियों लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अपडेट ये है कि उन्हें महंगाई भत्ते के लिए थोड़ा इंतजार करना हो सकता है। रिपोर्ट अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते को चार फीसद बढ़ाने का ऐलान किया था। लेकिन इसको लेकर आदेश जारी नहीं किए गए हैं। बता दें कि जून महीने में आदेश जारी होने के बाद माना जा रहा था कि अधिकारी कर्मचारियों को जुलाई से महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है।

महंगाई भत्ते में की गई वृद्धि, जानिए

बता दें कि मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा जून में मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करने का आदेश नहीं जारी किया गया हैं। हालांकि इससे पहले 7 लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारियों के लिए DA बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था। लेकिन जून के महीने में आदेश जारी नहीं किया गया। तो अब जुलाई महीने में भी कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों कर्मचारियों को इसके लिए अगस्त महीने तक इंतजार करना होगा।

महंगाई राहत बढ़ाने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 4 लाख पेंशन भोगियों की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति मांगी गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार का जवाब आने के बाद पेंशनर्स के महंगाई राहत बढ़ने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में पेंशनर्स को 33% की दर से महंगाई राहत दिया जा रहा है।

38 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ, जानिए किन्हें मिल रहा

दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पहले 24 जून को सीहोर के भेरूंदा में कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते देने की घोषणा की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसद भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को 38 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है।

जुलाई के वेतन में दिया जाएगा लाभ, जानिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रस्तावित भेजा गया था। लेकिन अभी तक इसपर आदेश जारी नहीं की गई है। गुप्त सुत्रों के अनुसार वृद्धि का लाभ किस महीने मिलेगा इस पर निर्णय नहीं होने की वजह से आदेश जारी नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार जून के वेतन के बिल विभागों से कोषालय में लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारी कर्मचारियों को जुलाई महीने से ही वेतन महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों का अक्टूबर में DA वृद्धि करने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट में बताय जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अक्टूबर महीने में भी महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया जा सकता है। वहीं दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि कर सकती है। बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 4 फीसद का इजाफा तय है।

Related Articles

Back to top button