बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: कांग्रेस की चुनावी रणनीति हुई तेज, 8 अगस्त को शहडोल आएंगे Rahul Gandhi! विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दौरे का महत्व

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने का समय रह गया है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए अपना पूरा दम लगाती नजर आ रही है। बीते दिन बीजेपी की रणनीति को लेकर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने 15 दिन में दूसरी बार भोपाल का दौरा किया है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस राज्य में वापसी के लिए तैयारी में लगी है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ग्वालियर का दौरा किया था। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रमुख नेताओं के दौरों के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं राहुल गांधी का यह दौरा पार्टी के लिए क्या महत्व रखता है-

राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में जिला कांग्रेस पदाधिकारी सक्रिय रूप से लग गए हैं। वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के साथ शहडोल प्रभारी विजेंद्र मिश्रा लगातर दिशा-निर्देश देते नजर आ रहे हैं।

क्या है राहुल गांधी के दौरे का पार्टी के लिए महत्व, जानिए

दरअसल विंध्य-क्षेत्र और शहडोल महत्वपूर्ण आदिवासी आबादी वाले महत्वपूर्ण क्षेत्र में से है। वहीं इस क्षेत्र में कांग्रेस आदिवासियों को साधने की दृष्टि से कांग्रेस इस क्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित करती नजर आ रही है। जहां पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने राज्य में ज्यादा सीटें हासिल की थी लेकिन कांग्रेस का विंध्य क्षेत्र में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। यही कारण है कि पार्टी इसबार आदिवासी वोटों को पाने और क्षेत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।

2018 में कांग्रेस का विंध्य में था बूरा हाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विंध्य में 30 में से सिर्फ 6 सीटें जीत सकी थी। यहां उनका बूरा हाल रहा था। बता दें कि उस समय के नेता प्रतिपक्ष और कद्दावर नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’ भी चुनाव नहीं जीत पाए थे। यही कारण है कि कांग्रेस इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

Related Articles

Back to top button