बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP Crime News: नूडल्स खाने से बुजूर्ग की हुई मौत! मध्य प्रदेश के ग्वालियर की ये घटना कर देगी हैरान, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

MP Crime News: ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक बुजुर्ग की नूडल्स खाने के बाद मौत हो गई है। साथ ही एक बुजर्ग महिला की हालत भी गंभीर है। आप सोच रहे होंगे कि नूडल्स खाने के बाद मौत कैसे हो गई। इसका कारण जानकर हैरान हो जाएंगे आफ।

रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत का कारण नूडल्स नहीं बल्कि उनकी नातिन बताई जा रही है। यह घटना गवालियर शहर के सिरोल थाना इलाके से सामने आया है। लड़की के खिलाफ मामले पर केस दर्ज कर लिया गया है।

नूडल्स में डाल दी निंद की गोलियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिरोल इलाके में किशनलाल संखवार और उनकी पत्नी कंठश्री अपने बेटा सोनू और नातिन काजल एक साथ रहते थे। खबर है कि काजल का किसी बंटी संखवार के साथ प्रेम संबंध था। रिपोर्ट के अनुसार काजल ने घर वालों के विरोध में जाकर प्रेमी के साथ भागने के लिए प्लान बनाया था। वहीं इसके लिए उसने सोमवार शाम को नूडल्स पकाया और काजल ने इसमें नींद की गोलियां मिला दी। जिसके खाने के बाद घर पर सभी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद मौका मिलते ही काजल प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जानिए कैसे हुई मौत

दूसरी तरफ मामले का पता चलने पर रिश्तेदारों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नाना किशनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नानी की हालत भी नाजूक स्थिति में है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। कुछ लोग घर से भागी नातिन को कोस रहे हैं। दूसरी तरफ मामले में सिरोल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की था लेकिन अब लड़की के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में लगी है।

नातिन काजल भी अस्पताल में भर्ती, जानिए पूरी रिपोर्ट

वहीं घटना के बाद पुलिस काजल की तलाश में लगी थी। इसी क्रम में पुलिस काजल को तलाशते हुए टीम दिल्ली पहुंची। वहां पता लगा कि उसने भी नींद की गोलियां खाई थी। इसी कारण उसकी भी तबीयत खराब हो गई। रिपोर्ट के अनुसार उसका इलाज दिल्ली स्थित अस्पताल में जारी है। वहीं सिरोल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मामले पर कार्यवाई की जाएकी। पुलिस युवती की अस्पताल से छुट्टी होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button