बड़ी खबरमध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

MP Employees Promotion : मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का होगा प्रमोशन! आदेश जारी, 20 जून तक अधिकारियों को करना होगा ये प्रोसेस

MP Employees Promotion : मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को जल्द ही प्रमोशन का लाभ मिलने वाला है। इसकी तैयारी की जा रही है। बता दें कि इसको लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के अंतगर्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पत्र में जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में डीपीआई ने पदोन्नति से वंचित रहे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।

डीपीआई संचालक ने जारी किया पत्र

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीपीआई संचालक केके द्विवेदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कर्मचारियों के प्रमोशन के संबंध में बात की है। पत्र में लिखा गया है कि विभागीय प्रमोशन समिति की बैठक में व्याख्याता संवर्ग की दिनांक 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम पद क्रम सूची के आधार पर कर्मचारियों को प्रमोशन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस सूची के आधार पर व्याख्याता संवर्ग के कर्मचारियों को प्राचार्य हाई स्कूल के पद पर पदोन्नती किया जा रहा है।

कई लोकसेवक प्रोमोशन से रह गए वंचित, अब ये करें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रक्रिया में अगर कोई लोकसेवक पदोन्नति से वंचित रहा तब उसकी जानकारी 20 जून 2023 तक संचालनालय में उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि 20 जून तक जानकारी आने के बाद पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा जाएगा।

ये है कर्मचारियों के पदोन्नति की प्रक्रिया, शुरु

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले भी डीपीआई द्वारा कर्मचारियों के पदोन्नति की प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी। इतना ही नहीं 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम पद पर क्रम सूची के आधार पर कर्मचारियों को हाई स्कूल के प्राचार्य के पद पर पदोन्नति की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अब कुछ बचे हुए कर्मचारियों को भी इसका लाभ देने की प्लानिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार 20 जून को प्रक्रिया पूरा कराने वाली होगी।

Related Articles

Back to top button