बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: पूर्व सीएम Kamal Nath ने ‘नर्मदा सेना’ का किया गठन, वर्तमान सरकार सीएम शिवराज को भी दे दिया आमंत्रण

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा के रुप में पुकारा जाता है। यह नदी भारत की लंबी नदियों में से एक है। वहीं पश्चिम दिशा में बहने वाली सबसे लंबी नदी है नर्मदा नदी। नर्मदा मध्य प्रदेश के अमरकंटक पठार से निकलती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नर्मदा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात में बहती है।

हां नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि इस नदी के किनारे अवैध उत्खननों की घटनाओं ने इसके जलस्तर को लगातार खराब कर रही है। वहीं इस नदी के आस पास के क्षेत्रों में समस्या बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार बड़वानी, पिछोड़ी, छोटा बड़दा ठीकरी आदि क्षेत्रों में बिना किसी डर के खुदाई कार्य जारी है। वहीं सरकार और प्रशासन इसे रोकने में असफल रही है।

कमलनाथ का ऐलान बनाएंगे नर्मदा सेना

इसी बीच चुनावी वर्ष में इस मसले पर राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा बड़ा ऐलान किया गया। इसके तहत उन्होंने नर्मदा सेना बनाने का वादा कर दिया है। दरअसल पूर्व सीएम का कहना है कि जहां जहां से नर्मदा गुजरती है उन 28 जगहों पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। वहीं उन्होंने इस मसले को लेकर शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार इस अवैध खनन को रोकने में नाकाम रही है। इसके बाद पूर्व सीएम ने शिवराज सरकार को इस इस सेना का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित भी कर दिया। दरअसल पूर्व सीएम का कहना है कि ये सेना पूर्ण रूप से ग़ैर राजनीतिक है तो कोई भी इसमें शामिल हो सकता है।

पूर्व सीएम ने शिवराज सिहं चौहान पर साधा निशान, कही थी ये बात

हाल ही में पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने आज प्रदेश को घोटाला प्रदेश बनाकर रख दिया है। आगे कहा था कि महाकाल लोक के निर्माण कार्य में घोटाला किया। पूर्व सीएम ने आगे कहा था कि भ्रष्टाचार करने में धर्म को भी नहीं छोड़ा। वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि खोखली सरकार ने भगवान की मूर्तियां तक खोखली बनाई।

Related Articles

Back to top button