बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: जबलपुर के अंकित ने यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर पर फहराया तिरंगा, बढ़ाया देश का मान

कल पूरे देश में आजादी का पर्व मनाया गया। देश में कई राज्यों, जिलों में ध्वजारोहण किया गया। आजादी का ये पर्व आन-बान शान के साथ मनाया गया। देश को और भी गौरव का अनुभव मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के मझौली में रहने वाले अंकित सेन करवाया है। दरअसल अंकित ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा झंडा फहराकर देश का मान बढ़ाया है। बता दें कि इस चोटी की ऊंचाई समुद्र तल से 5642 मीटर है। अंकित ने यूरोप महाद्वीप के जिस चोटी पर तिरंगा फहराया है सका नाम माउंट एलब्रुस है।

15 अगस्त की सुबह अंकित ने चोटी पर फहराया तिरंगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंकित सेन ने तिरंगा 15 अगस्त की सुबह 5:30 फहराया था। बता दें कि माउंटेन मैन की पहचान से जाने वाला अंकित लगभग 15 दिन पहले यूरोप महाद्वीप के माउंट एलब्रुस के लिए विदेशी सरजमीं पर भारत का तिरंगा फहराने के लिए निकल गया था।

यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा शिखर है माउंट एलब्रुस

बता दें कि अंकित ने तीन दिन की ट्रैकिंग के बाद 15 अगस्त की सुबह माउंट एलब्रुस की चोटी पर पहुंचकर देश का तिरंगा फहराया और सलामी दी। बता दें कि झंडा फहराने के बाद मीडिया में अंकित ने तस्तवीर साझा की जिसके बाद से यह वायरल है।

Related Articles

Back to top button