क्राइमबड़ी खबरमध्य प्रदेश

Sextortion Crime: जानिए क्या है सेक्सटॉर्शन क्राइम? बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, कॉल रिकॉर्डिंग पर पुलिस ने की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

सेक्सटॉर्शन शायद इस शब्द से आप परिचित नहीं होंगे। लेकिन जब इसके बारे में जानेंगे तब शायद आप हैरान हो जाएंगे। आपमें डर भी पैदा हो सकता है। दरअसल ऑनलाइन फ्रॉड के साथ इन दिनों ऑनलाइन क्राइम भी काफी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में ऐसे ही एक मामले पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री (Jal Shakti Minister) प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) ने खुलासा किया है। कुछ दिनों पहले प्रहलाद पटेल दमोह प्रवास पर गए थे। दरअसल उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए खुद के साथ हुए सेक्सटॉर्शन (Sextortion) की कोशिश के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की कार्रवाई से उन्हें नुकसान नहीं हुआ।

जानिए क्या होता है सेक्सटॉर्शन

दरअसल ऑनलाइन ठगी से सेक्सटॉर्शन का सीधा संबंध है। इसमें अपराधी सामने वाले व्यक्ति के मोबाइल में अश्लिल कंटेंट दिखाता है और उसी समय उसका स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेता है। फिर बाद में सामने वाले व्यक्ति को डरा धमकाकर पैसे एंठे जाते हैं। इन दिनों सेक्सटॉर्शन के मामले सामने आ रहे हैं। पहले ये ठग आम लोगों को निशाना बनाते थे लेकिन अब से वीआईपी लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री को फंसाया जाल में

दरअसल ये ठगी करने वाले केंद्रीय मंत्रियों को भी नही छोड़ रहे। बता दें कि मोदी सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल भी सेक्सटॉर्शन का शिकार होते-होते बच गए। लेकिन इसमें उनकी जागरुकता ने न सिर्फ उन्हें बचाया बल्कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार भी कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को आया था आपत्तिजनक कॉल

हाल ही में दमोह पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने खुलासा इस घटना पर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने वो अपने भतीजे के निधन के बाद शोक के क्षणों में अपने गृहनगर गोटेगांव गए थे। उसी समय एक आपत्तिजनक कॉल उनके मोबाइल पर आया। आगे उन्होंने बताया कि उस कॉल को देखकर वो हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि उनके कॉल पर जो रिकार्ड हुआ उसे उन्होंने गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच में उसी समय कर दी।

केंद्रीय मंत्री की जागरुकता से दो आरोपी हुए गिरफ्तार

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लिया और दो दिन पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। दरअसल मंत्री प्रहलाद पटेल के जांच पूरी हो वो इसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए मामले पर खुलासा किया है। दरअसल पटेल ने लोगो से कहा कि ऐसे मामलों में डरना नहीं चाहिए बल्कि तुरंत पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। आगे कहा कि ताकि कोई और इसका शिकार न हो पाए। मंत्री ने ऐसे मामले में डरने की जगह जागरुक रहने की बात कही।

Related Articles

Back to top button