MP News :लोकायुक्त पुलिस ने नगर पालिका परिषद CMO को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Jabalpur News : मध्य प्रदेश में रिश्वत लेते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट के अनुसार लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने एक बार फिर एक शासकीय सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि इस बार लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में नगर पालिका परिषद् का सीएमओ है जो जबलपुर हाई कोर्ट के गेट पर रिश्वत लेते पकड़ा गया। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने 15,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
जानिए क्यों मांगी थी रिश्वत?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मंडला जिले के नैनपुर में रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर ने नगरपालिका नैनपुर के अंतर्गत निर्माण कार्य किए। वहीं पूरे काम के ही एवज में ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर के तकरीबन डेढ़ लाख रुपए का बिल और इतनी ही अमानत राशि रोक ली गई थी।
ठेकेदार रिश्वत मांगे जाने पर लोकायुक्त कार्यालय में की शिकायत
बता दें कि दोनों ही राशि को निकलवाने के लिए में नगर पालिका परिषद सीएमओ राजाराम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग किया था। इसकी शिकायत ठेकेदार राजेंद्र सिंह ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर कार्यालय में कर दी थी। वहीं जब सीएमओ राजाराम हाई कोर्ट के काम से नैनपुर से जबलपुर आए थे, उसी समय ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर भी जबलपुर में थे।
उसी समय सीएमओ ने ठेकेदार को रिश्वत की राशि के साथ हाई कोर्ट पर आने को कहा था। इसके बाद ठेकेदार ने इसकी जानकारी लोकायुक्त पुलिस को दी। जानकारी के बाद ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर जैसे ही सीएमओ राजाराम के बाये स्थान हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 पर पहुंचा और उसे रिश्वत किरशी 15 हजार रुपये दे रहे थे उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने वहीं उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।