बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश का 54वां जिला बना मऊगंज, कलेक्टर और एसपी की हुई नियुक्ति, नागदा को भी बनाया जाएगा जिला!

New District of MP Mauganj: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि मऊगंज को मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना दिया गया है। दरअसल राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का भी आदेश जारी किया है। इतना ही नहीं रीवा से अलग कर बनाए गए मऊगंज जिले में कलेक्टर एसपी की पोस्टिंग भी हो गई है। इस नए जिले में महिला आईएएस सोनिया मीणा को मऊगंज का पहला कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि वीरेंद्र कुमार जैन को पहले एसपी के रुप में पदभार दिया गया है। बताया जा रहा है कि अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी इसी हफ्ते पूरी कर लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मऊगंज हनुमना और नई गढ़ी तीन तहसील को मिलाकर इस जिले का गठन किया गया है। इस जिले का मुख्यालय मऊगंज में होगा।

प्रदेश के सीएम शिवराज ने किया था ऐलान

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च में मऊगंज को नया जिला बनाने का एलान किए थे। रिपोर्ट के अनुसार सीएम शिवराज ने 4 मार्च 2023 को घोषणा की थी कि 15 अगस्त को नए जिले में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। वहीं 6 अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई थी। इस अधिसूचना पर दावे या आपत्तियां मंगाई मंगवाई गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपत्तियों के निराकरण के बाद बीते शुक्रवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन का प्रस्ताव भेजा था। साथ ही इस जिले के कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का भी प्रस्ताव भेजा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसपर स्वीकृति के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन का आदेश जारी किया गया।

एक जिले का और होगा गठन, जानिए

बता दें कि मऊगंज का गठन राजपत्र में प्रकाशन के साथ हो जाएगा। वहीं रीवा जिले में हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, हुजूर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसील के रुप में होंगी। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों जानकारी दी कि इसके बाद नागदा को भी जिला बनाने का प्रोसेस भी जल्द शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले महीने नागदा को भी जिला बनाने का एलान किए हैं।

Related Articles

Back to top button