बड़ी खबरमध्य प्रदेश

Morena News: मुरैना में गोलीकांड, जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, 6 की मौत 3 लोगों की हालत गंभीर

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना के जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि वह झगड़ा बढ़ कर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया । झगड़े में दोनो ओर से गोली चली जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक महिला भी शामिल है।

क्या है मामला

घटना मुरैना जिले के सिहोनिया थाना के लेपा गांव की है। जहां शुक्रवार की सुबह दो पक्षों धिर सिंह और गजेंद्र सिंह बीच झगड़ा हुआ। बता दें कि इस झगड़े में दोने के परिवार वाले भी सामिल थे झगड़ा देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और एक के बाद एक 6 लाशें बिछ गई। बताया जा रहा है 9 साल से दोनो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था यही विवाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। । 2013 में भी दोनो पक्षों में विवाद हो चुका है।

झगड़े के बाद की स्थिति

खूनी संघर्ष के बाद गांव में भरी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। गांव में माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। पुलिस महानिरीक्षक एस सक्सेना ने बताया कि तीन की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि तीन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के मामले में 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह घटना पुलिस मुख्यालय से 50-60 किलोमीटर दूर हुई। मारे गए तीन पुरुष और तीन महिलाएं एक ही परिवार की हैं।

Related Articles

Back to top button