इंदौरबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP monsoon 2023 : मध्यप्रदेश में संक्रिय होने वाला है मानसून, चक्रवात का भी दिखेगा असर, मौसम विभाग ने दी ये चैतावनी

भोपालमध्य प्रदेश इस बार भी मानसून 15 से 16 जून तक आने की संभावना थी लेकिन वही अरब सागर में उठे चक्रवात के लेकर मानसून में देरी देखी जा रही है। प्रदेश भर में गर्मी को दौर जारी है ऐसे में जल्द ही गर्मी से प्रदेश वासियो को राहत मिलने वाली है। हालांकि पूरी तरिके से निजाद 25 जून के बाद ही देखी जा सकती है।

चक्रवात का असर

पश्चिमी क्षेत्रों में चक्रवात का असर देखा जा रहा है वही 15 व 16 जून को समुद्रीय तटो पर चक्रवात का असर दिखेगा जिसके बाद आगे चला जाएगा ऐसे प्रदेश के कुछ पश्चिमी जिलो में असर देखा जा सकता वही सभी जिलों में मानसून के आने तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

25 जून के बाद मानसून संक्रिय

दरसअल मौसम विभाग के उपनिदेशक डॉ वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद ही दस्तक देगा जिसके बाद गर्मी कम होना शुरू हो जाएगी वही 25 जून से लगातार बारिश का सिलसिला चल पड़ेगा। लेकिन 25 जून के बाद ही पूरी तरीके से गर्मी से राहत मिल पाएगी।

तापमान ४२ डिग्री तक पहुचा

मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक अभी मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा रहा है. गर्मी के दौर से अभी लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि भिंड-मुरैना की तरफ 44 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है, जबकि शेष जिलों में 42 डिग्री सेल्सियस और इससे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है।

प्रदेश में गर्मी का सितम रहा कम

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे प्रदेशों की तुलना में इस बार मध्य प्रदेश में गर्मी थोड़ी कम दर्ज की गई है. कुछ दिनों पहले खजुराहो में 45 डिग्री तक तापमान दर्ज हो गया था। लेकिन इसके बाद लगातार प्रदेश में 40 से 42 डिग्री तापमान बना हुआ है. दूसरे प्रदेशों से तुलना की जाए तो मध्य प्रदेश गर्मी से इस बार लोगों को कम जूझना पड़ा।

Related Articles

Back to top button