MP Recruitment : शिवराज सरकार का ऐलान, एक वर्ष में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, सीएम बोले- अभी तक 60 हजार पदों पर नियुक्ति
MP Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश सरकारी भर्तियों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सुर्खियों में आया है। दरअसल मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में एक वर्ष में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएम ने बताया कि जिसमें से लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्ति हो चुकी है।
साल भर में 1 लाख भर्ती, अबतक 60000 पदों पर नियुक्ति
प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये बात आबकारी श्रम और सहकारिता विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही। दरअसल पिछली 15 अगस्त पर शिवराज सिंह चौहान ने एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की बात कही थी। इसी क्रम में यह भर्ती अभियान निरंतर हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 60 हजार लोगों को नियुक्ति हो चुकी है। वहीं 31 जुलाई की नियुक्तियां भी इसमें शामिल की गई हैं। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता रही कि पारदर्शिता, ईमानदारी और मेरिट के आधार पर शासकीय सेवा में भर्तियां हों। आगे कहा कि आप सबका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है। अत: आप सब बधाई के पात्र हैं।
सहकारिता, श्रम और आबकारी विभाग के दायित्वों सीएम ने ये कहा-
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने तीनों विभाग की जिम्मेदारियों के बारे में पद के लिए चयनित लोगों बताया। सीएम ने कहा कि शासकीय सेवा का अर्थ है, जनता की सेवा और प्रदेश एवं देश का विकास। वहीं सहकारिता विभाग पर कहा कि सामाजिक सरोकार से संबंधित महत्वपूर्ण विभाग है। सीएम ने आगे कहा कि विभाग ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराकर लोगों के और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा। वहीं श्रम विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि श्रमिकों को काम का स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके बाद सीएम ने आबकारी विभाग की जिम्मेदारियों को बताया। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग की दोहरी जिम्मेदारी है। कहा कि नशे पर नियंत्रण और अवैध शराब की बिक्री न हो इसके लिए सदैव चौकन्ना रहना विभाग के कर्मचारियों के लिए आवश्यक है।
जानिए कितने लोगों की मिली नियुक्ति पत्र
बता दें कि नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कुल 741 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। जिसमें आबकारी विभाग में 340 आबकारी आरक्षकों को नियुक्ति पत्र दी गई। वहीं सहकारिता विभाग में 347 क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति पत्र दी गई है। अगर श्रम विभाग की बात करें तो यहां बीमा चिकित्सा पदाधिकारी, फार्मासिस्ट के साथ-साथ सहायक ग्रेड 3 सफाई सेवक के पदों पर 54 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दी गई।