बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीयरीवा

NITI Aayog ने MP में भाजपा को दी संजीवनी, गरीबी रेखा से 1 करेाड़ 36 लाख को किया बाहर

विंध्य भास्कर डेस्क। एमपी में चुनावी साल में भाजपा को नीति आयोग बड़ी राहत दी है। एमपी में मिशन 2023 में पिछड़ रही भाजपा को नीति आयोग के बड़ी संजीवनी दी है जिससे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है़। दरअसल नीति आयोग ने मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स ( राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक) जारी किया है। जिसके अनुसार मध्यप्रदेश में 15.94 प्रतिशत अर्थात 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी सीमा से बाहर आए हैं।


प्रदेश के गरीबी रेखा को लेकर 2023 की रिपोर्ट मंगलवार को जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में गरीबी रेखा में शामिल 1करोड़ 36 लाख गरीबी रेखा से बाहर कर दिया है। अब इन्हें शासन की योजना के अनुसार मिलने वाली सुविधाए नही मिलेगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए पूरी जोर लगा रही है। लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के जिलों का दौरा कर नई नई घोशणा कर सभी वर्ग को साधने में लगे है। इसके बावजूद भाजपा एमपी में चुनावी दौड़ में पीछे जा रही है। इसी बीच मंगलवार को नीति आयोग ने रिपोर्ट में प्रदेश के एक तिहाई लोगों की गरीबी रेखा से बाहर कर दिया है । प्रदेष में 4 करोड़ 37 लाख 16 हजार लोग गरीब रेखा के नीचे शामिल थे। लेकिन वर्ष 2023 की रिपोर्ट में 1 करोड़ 36 लाख इससे बाहर हो गई। नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार अब दावा कर रही है कि उसकी द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं के कारण ही आज इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है। नीति आयोग के रिपोर्ट के आने भाजपा इसे चुनावी साल में भुनाने में लग गई है। हालाकि मंहगाई व बेरोजगारी की मार झेल रहे है गरीब लोगों अब गरीबी रेखा से बाहन निकलने के बाद शासन की कई योजनाओं को लाभ नहीं मिलेगा। यहां तक उन्हें भोजन के अधिकार अंतर्गत मिलने वाला निःशुल्क राहत भी नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button