DA Hike : अब राज्य कर्मचारियों को 42% DA का मिलेगा लाभ, अगस्त में बढ़कर आएगा वेतन, कर्मचारी संघ ने की 42 महीने पुराने एरियर की मांग
MP Employees DA Hike : मध्य प्रदेश कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों का एक बार फिर 4% महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी है। बता दें कि यह दरें जनवरी से लागू होगी। वहीं अगस्त से कर्मचारियों को केन्द्र के समान 42% DA का लाभ दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को 6 महीने के एरियर का भुगतान 3 किस्तों में करने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल मध्य प्रदेश ने राज्य सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। वहीं जुलाई 2019 से दिसंबर 2022 तक के 42 महीने के एरियर की भी मांग की गई है।
अगस्त से मिलेगा कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ
दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। आगे कहा कि हमने कर्मचारियों के हितों में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सीएम ने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे। इसी पर सीएम ने फैसला ले लिया है। जिसके तहत कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जनवरी माह से देने की बात कही गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एऱियर 3 समान किस्तों में दी जाएगी। साथ ही वे कर्मचारी जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक बढ़ोत्तरी की जाएगी।
कर्मचारी संघ ने की पुरानी एरियर की मांग, जानिए रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा का स्वागत करते हुए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कर्मचारियों को जनवरी 2023 से केंद्रीय तिथि एवं केंद्रीय दर से महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछला बकाया डीए एरियर भी दिया जाए। आगे कहा कि राज्य सरकार ने पिछला 42 महीने का महंगाई भत्ते का बकाया नहीं दिया जोकि मुख्यमंत्री जी ने स्वयं कहा था कि स्थिति संभलने पर सब दिया जाएगा। बता दें कि जुलाई 19 से दिसंबर 22 तक के बकाया एरियर की चुनावी वर्ष को देखते हुए उम्मीद थी। यह पूरी नहीं हो पाई इस कारण कर्मचारियों को लगभग 42 महीने में 9200 करोड़ एवं प्रत्येक कर्मचारी को लाखों रुपए महंगाई भत्ते एरियर से हाथ धोना पड़ गया।
हर महीने 600 रुपए से 8 हजार तक होगा लाभ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 4 प्रतिशत डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों को हर महीने 600 रुपए से लेकर 8,000 रुपए तक का लाभ मिलेगा। वहीं मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव वेतनमान में पदस्थ अफसरों को 10 से 12 हजार रुपए तक का फायदा होने का बात सामने आई है। बता दें कि इस भुगतान से हर महीने सरकार पर अतिरिक्त 160 करोड़ रुपए का भार आएगा। वहीं जिन कर्मचारियों को छठवां वेतनमान प्राप्त हो रहा है सरकार उन्हें भी समानुपातिक रूप से बढ़े हुए डीए का लाभ देगी। बता दें कि जनवरी से जून तक 6 महीने तक 4 प्रतिशत डीए बढ़ने के एरियर का भुगतान 3 समान किस्तों में किया जाएगा। अर्थात 7.50 लाख कर्मचारियों को पांच महीने का एरियर 3,600 रुपए से 48,000 रुपए तक का भुगतान किया जाएगा।
42 फीसद DA पर कर्मचारियों को 620 से 5640 रुपए महीने होगा फायदा
प्रथम श्रेणी के अधिकारी को 4924 रुपए से 5640 रुपए तक। वहीं अगर द्वितीय श्रेणी के अधिकारी की बात करें तो उन्हें 2244 से 3196 रुपए का फायदा हो सकता है। साथ ही तृतीय श्रेणी के कर्मचारी को 780 से 1308 रुपए का लाभ मिलेगा। जबकि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को 620 से 720 रुपए का फायदा होगा।
4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने इतना बढ़ेगा वेतन, जानिए
वेतन |
मासिक लाभ |
जमा राशि 6 महीने |
15500 |
620 |
3720 |
17500 |
700 |
4200 |
19500 |
780 |
4680 |
24000 |
960 |
5760 |
25300 |
1012 |
6072 |
32700 |
1308 |
7848 |
56100 |
2244 |
13464 |
79900 |
3196 |
19176 |
123100 |
4924 |
29544 |
141000 |
5640 |
33840 |