बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: इंदौर में बंधक बनाकर आदिवासी महिला से दुष्कर्म, FIR दर्ज, आरोपी की तलाशी शुरू

Indore Rape News: आखिर मध्य प्रदेश में लगातार आदिवासियों पर अत्याचार का मामले पर कुछ कड़ा एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है। लगातार प्रदोश में आदिवासियों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आई है। रिपोर्ट के अनुसार यहां एक आदिवासी महिला को एक आरोपी ने 6 महीने पहले अगवा किया। वहीं आरोपी ने इस दौरान महिला का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भाग निकली। पीड़ित महिला ने इंदौर के किशनगंज थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश जारी कर दी है।

बंधक बना किया शारीरिक शोषण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में आदिवासी महिला को बंधक बनाकर रेप की ये वारदात किशनगंज थाना क्षेत्र के भगोर गांव का बताया जा रहा है। दरअसल महिला को आरोपी 6 महीने पहले अगवा कर वहां ले आया था। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आदिवासी महिला असहाय थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उस दौरान महिला की अनिच्छा के उसका शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पीड़ित महिला मौके से भागने की लगातार प्रयास कर रही थी जिसमें उसे अब सफलता मिल गई है।

पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर किया अगवा

रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने कहा कि उसे आरोपी ने पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर अगवा कर लिया था। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसको जंगल में बंधक बनाकर रखा था। महिला ने कल इस मामले में किशनगंज थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button