बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयरीवालोकसभा चुनाव 2024

भाजपा सांसद ने कहा; शिवराज सरकार में पुलिस को रिश्वत देने के लियें 250 परिवार ने बेची बेटियां, जानिए क्यों

विंध्य भास्कर डेस्क। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं और लाड़ली बहनों का लक्ष्मी बनाने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। शिवराज सरकार पर यह आरोप कांग्रेस ने नहीं बल्कि भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लगाया है। इसमें सांसद ने कहा है कि वर्तमान में उनके लिए गोद लिए गए गांव के 250 से अधिक परिवारों ने पुलिस को रिश्वत के लिए पैसा देने के लिए अपनी बेटियों को बेचा है। प्रज्ञा ठाकुर का यह वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियों एक साल पुराना बताया जा रहा है लेकिन चुनावी साल में इन दिनों यह वीडियों वायरल होने के बाद भाजपा सरकार की मुश्किल बढ़ गई है।

बता दें कि प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा 2024 का चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा देश की आधी आबादी को साधने के लिए लोकसभा में आरक्षण देने नारी शक्ति वंदन अनिधियम पास कराया है। वहीं प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण करने के लिए लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपए प्रतिमाह दे रही है।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर


साथ ही प्रदेश में बहना आवास योजना देकर प्रचार प्रसार करने में लगी है। इसी बीच प्रज्ञा ठाकुर का यह बयान भाजपा सरकार को भारी पड़ रहा है। दरअसल भोपाल से भाजपा ने 17 सितम्बर 2022 को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनके द्वारा गोद लिए तीन गांवों के गरीब परिवार जो कि कच्ची देसी शराब बनाने काम करते है। इस अवैध कारोबार करने पर पुलिस उन्हें पकड़ ले जाते है।


ऐसे में इन परिवार के पास कभी रिश्वत देने की लिए पैसे नहीं होते है तो वह अपनी 6 साल से अधिक उम्र की बच्चियों को बेच कर रिश्वत देते हैै। यह बयान अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विवादित बयान के लियें जानी जाती है भाजपा सांसद

बता दें कि मालेंगांव बम धमाके के आरोप में जेल में बंद रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चाओं में छाई रहती है। प्रज्ञाठाकुर ने ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्या करने वाली गोडसे को देशभक्त बताया था। इसका वीडियों वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उनके इस बयान के लिए वह दिल से कभी माफ नही ंकर पाएंगें। इसके बाद भी वह उनके व्यवहार पर कोई फर्क नहीं पड़ा है अब चुनावी साल में इनका यह बयान भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।

कच्ची शराब को मिला है हेरीटेज शराब का दर्जा

शिवराज सरकार ने आदिवासी के द्वारा जंगल में बनाई जाने वाले कच्ची शराब को प्रोत्साहित करने के लिए महुआ से बनी शराब को हेरीटेज शराब के रूप में शामिल किया है। इसके लिए अभी आदिवासी बाहुल्य जिले को आलीराजपुर को मॉडल जिला के रूप में लागू किया है। यहां बन रही कच्ची शराब की सरकार खुद ब्रांडिग कर रही है। इसके अतिरिक्त झाबुआ में भी कच्ची शराब बनाने को लेकर छूट प्रदान की है। हालाकि इसके बावजूद आदिवासियों पर कच्ची शराब बनाने पर आबकारी और पुलिस दोनों मुकादमा दर्ज कर रही है।

Related Articles

Back to top button