बड़ी खबरमध्य प्रदेश

Employees Bonus : कर्मचारियों के खाते में आएंगे 30000 तक रुपए, मिलेगा बोनस का लाभ, जानिए कब होगा भुगतान, बैठक में हुआ महत्वपूर्ण फैसला

BHEL Employees Bonus, Employees Bonus : कर्मचारियों को जल्द बोनस का लाभ मिलने वाला है। इसके लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। साथ ही हजारों कर्मचारियों को अक्टूबर माह में बोनस का भुगतान किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार BHEL कर्मचारियों को अब बोनस का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि उन्हें 30000 रुपए तक की बोनस की सुविधा दी जाएगी। वहीं बोनस की राशि अक्टूबर महीने में भोपाल के 3000 कर्मचारियों को मिलेगा। दरअसल इसको लेकर भेल प्रबंधन ने दिल्ली मुख्यालय में हुई संयुक्त कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे 30000 रुपए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को प्लांट परफॉर्मेंस बोनस के रुप में 30000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं इससे पहले भेल कर्मचारियों को भेल प्रबंधन द्वारा नुकसान बताकर 2021-2022 और 22-23 में पीपी बोनस का भुगतान नहीं किया। वहीं बाद में कर्मचारियों में लगातार इस बात को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

जानिए क्या है यूनियन की मांग?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भेल के प्रतिनिधि यूनियन ने लगातार इस मामले में विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं बाद में भेल भोपाल में 19 जुलाई को मिनी संयुक्त समिति की बैठक की गई थी। बैठक में यूनियन ने भेल प्रबंधन को बोनस पर सवाल खड़े किए थे। वहीं 21 जुलाई को दिल्ली भेल मुख्यालय में संयुक्त समिति की बैठक की गई। बता दें कि इस बैठक में प्रबंधन के बड़े अधिकारियों के समक्ष यूनियन के पदाधिकारियों ने BHEL कर्मचारियों को बोनस देने की मांग की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूनियन ने मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों को पीपी बोनस के तौर पर 60000 रुपए का भुगतान होने की मांग की थी।

त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के वेतन में बड़ा बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भेल प्रबंधन द्वारा 30,000 पीपी बोनस अक्टूबर महीने में देने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। वहीं 3000 कर्मचारियों को अक्टूबर महीने में बोनस के तौर पर 30000 रुपए मिलेगा। वहीं त्योहारी सीजन में भेल कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

जल्द शुरु की जाएगी नई भर्ती, अनुकंपा नियुक्ति, जानिए

बता दें कि बोनस के अलावा प्रबंधन ने कर्मचारियों के टाउनशिप की जमीन कर्मचारियों को मकान बनाने के लिए लीज पर देने की मांग किया गया था। हालांकि इसपर फिलहाल विचार नहीं किया गया है। इतना ही नहीं इसके अलावा बीएमएस के सेंट्रल लीडर ने कहा कि नई भर्ती, अनुकंपा नियुक्ति जल्द शुरू होगी । वहीं कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान पर भी विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button