बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP Education News: पद खाली फिर भी नहीं भर्ती! मध्य प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, जानिए कक्षा 1 से 8 तक के कितने पद हैं खाली

Bhopal News: केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में इस समय शिक्षकों के 69 हजार 667 पद रिक्त हैं। इन पदों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के पद हैं। दरअसल केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को राज्य सभा में यह जानकारी दी। बता दें कि प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के तीन लाख 63 हजार 99 पद स्वीकृत है। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की फूलो देवी नेताम के सवाल के जवाब में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सभा में यह जानकारी साझा की।

जानिए सरकार से क्या जानकारी की मांग की गई थी

रिपोर्ट के अनुसार नेताम ने सरकार से सवाल पूछा था कि साल 2020, 2021 और 2022 में देश के राज्यों में राज्य सरकारो ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के लिए शिक्षकों के कितने पदों को स्वीकृति दी गई। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा था कि इन 3 सालों में राज्य सरकारों ने शिक्षकों के कितने पद भरे और इन तीन सालों में शिक्षकों के कितने पद खाली हैं।

दूसरी तरफ शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इन सवालों के जवाब में कहा कि मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के शिक्षकों के 3 लाख 63 हजार 99 पद स्वीकृत है। वहीं सरकार ने बताया कि 2022-23 मे प्रदेश में इनमें से दो लाख 93 हजार 432 पद भरे हुए थे। दरअसल सरकार के अनुसार इस दौरान शिक्षकों के 69 हजार 667 पद रिक्त थे।

जानिए एमपी में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के शिक्षकों के पद के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा दी जानकारी के मुताबिक से साल 2021-22 में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के इन स्वीकृत पदों में से दो लाख 88 हजार 744 पद भरे थे। वहीं 74 हजार 355 पद खाली थे। वहीं सरकार की ओर से राज्य सभा में पेश किए गए जवाब के मुताबिक 2020-21 में शिक्षकों के दो लाख 88 हजार 744 पद भरे हुए थे और 74 हजार 355 पद खाली थे।

Related Articles

Back to top button