बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

Weather Update: अगले 30 घंटे तक 23 जिलों में होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया Alert

भोपाल। भीषण गर्मी से इस वक्त मध्यप्रदेश को राहत मिली हुई है। जिसके साथ ही मौसम ने भी करवट लेली है। वही मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सो में तेज आंधी व हवाएं चली जिसके साथ ही प्रदेश के तापमान में एक बार फिर फिसल गया। वही मोसम विभाग कि माने तो अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शहर का मौसम बदल गया

तेज हवा व आंधी ने किया लोगो को परेशान

जिसके साथ ही शाम को करीब 28 किमी प्रतिघंटा की गति से आंधी चली। सड़क पर धुल उड़ने के कारण लोगो वाहन चलाने की भी परेशानी हो रही थी साथ तेज हवाएं एवं आंधी के कारण बिजली भी गुल हुई जिलके साथ ही लोगो को मच्छर ने भी परेशान किया वही प्रदेश कई जिलो में गरज-चमक के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। वही बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 1.6 डिसे अधिक रहा।

इन जिलो में होगी वर्षा

वही मौसम विभाग कि माने तो अगले 48 घंटो मे भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर के साथ ही नर्मदापुरम, इंदौर, सागर और ग्वालियर संभाग में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।वही इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, धार, श्योपुर, शिवपुरी, खरगोन, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला और डिंडौरी जिले में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इसके आलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है और बारिश के कारण पारा 8 डीग्री तक लुढ़क गया। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटे तक शहर को भीषण गर्मी से राहत रहने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ व मौका तूफान का असर खत्म होने के बाद 18 मई के बाद गर्मी रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ ही 20 मई से तेजी से तापमान में उछाल आएगा। लू की संभावना बनेगी। राजस्थान की गर्म हवा स्थिर होने पर पिछले दो दिनों से शहर में भीषण गर्मी हो रही थी। वही मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिक तापमान में आठ डिग्री से. की गिरावट दर्ज हुई, जिसकी वजह से मौसम में ठंडक आ गई। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button