दिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीयशिक्षा/नौकरी

सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, अब 42 दिन मिलेगी सभी को छुट्टी आदेश हुआ जारी

नई दिल्ली। चुनावों से पहले सरकार पूरी तरह सख्त नजर आ रही है वही सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खूसखब़री दी गई है। यह खूशखब़री उनकी छुट्टियों को लेकर है। जो कि सरकार ने अब छुट्टियों को 12 दिन अधिक बढ़ाया है। इसके लिए पूर्व के नियम में संशोधन किया गया है।

नियमों में संशोधन

डीओपीटी की तरफ से जारी ऑफिशियल मेमोरंडा में कहा गया है कि कर्मचारी की तरफ से शरीर के कोई भी अंग दान में देना, बड़ी सर्जरी मानी जाती है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही रिकवरी में भी समय लगता है। जिसके कारण अवकाश नियम में संशोधन किया गया है। दरसअल आपको बतादें कि सरकार की तरफ से अप्रैल 2023 में इस नियम में महत्वपूर्ण संशोधन भी किए गए थे। जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा अवकाश के दिन को 12 दिन से बढ़ाया गया था। पहले कर्मचारियों को 30 दिन के अवकाश प्रदान किए जाते थे। जो कि अब 42 दिन किया गया है।

छुट्टी कब मिलेगी?

दरअल बतादें कि कर्मचारियों को छुट्टी भी केवल तभी दी जाएगी, जब सरकार की तरफ से रजिस्टर्ड चिकित्सक की अनुशंसा में अंगदान किया गया हो। यह अवकाश सभी जीवित दाताओं को प्रदान किया जाएगा। मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 के अनुसार सरकारी पंजीकृत चिकित्सक द्वारा अनुदान के लिए विधिवत रूप से अनुमोदित किए जाने पर ही इसका लाभ दिया जाएगा। संशोधित नियम के तहत सर्जरी और उसके बाद की रिकवरी के लिए अवकाश की अधिकतम सीमा 42 दिन किया गया है।

मोदी सरकार का फैसला

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने वाले कर्मचारियों के लिए यह फैसला लिया जिसके तहत जो भी कर्मचारी अंग दान करेंगे। उनकी बड़ी सर्जरी को ध्यान में रखते हुए उन्हें 42 दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। मोजूदा नियम के तहत किसी भी कैलेंडर वर्ष में आकस्मिक लीव के रूप में कर्मचारियों को 30 दिन की छुट्टी अनिवार्य रूप से मिलेगी जबकि केंद्रीय कर्मचारियों के बीच अंगदान को बढ़ावा देने के मकसद से कर्मचारियों को अधिकतम 42 दिन की स्पेशल लीव दी जाएगी।

इन्हे नही मिलेगा अवकाश

डीओपीटी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया था कि आदेश सीसीएस छुट्टी नियम के तहत सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। इसका लाभ रेलवे कर्मचारी सहित ऑल इंडिया सर्विसेज के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button