कर्नाटकबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

Karnataka CM: सिध्दारमैया होगे मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार बनेगें उपमुख्यमत्री, 20 मई को होगा शपथ ग्रहण, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लगाई मुहर

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को ही आ गए थे। जबकि मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का एलान करने में कांग्रेस को करीब एक सप्ताह का समय लग गया वही गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने लंबी खिंच तान के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। इससे पहले भी कर्नाटक में विधायक दल की बैठके हो चुकी है एक के बाद एक खबरे सामने आई थी उन सबके बीच विधायक दल की बैठक ने मुख्यमंत्री पद के लिए चयन को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के हाथ में छोड़ दिया था।

कर्नाटक में होंगे सिध्दारमैया मुख्यमंत्री

गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन करगे ने लंबी खिंचतान के बाद आखिर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन कर लिया इसके साथ ही अब कर्नाटक कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री सिध्दारमैया होंगे तथा उनके साथ उप मुख्यमंत्री डी के शिलकुमार बनेंगे।

कांग्रेस कि प्रेस कान्फ्रेस, 20 शपथ ग्रहण

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेस कर का कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह निर्णय लिया है कि कर्नाटक में विधायक दल के अगले नेता और मुख्यमंत्री सिध्दारमैया होगे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उप मुख्यमंत्री के तौर पर डी के शिवकुमार कार्य करेंगे। साथ ही कहा कि आज शाम विधायक दल की बैठक होगी और 20 मई को दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

काग्रेस अध्यक्ष खरगे का ट्वीट

कर्नाटक कांग्रेस चल रही घमासन पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अंतीम मुहर लगा दी इसके साथ ही खरगे ने सिध्दारमैया एवं डी के शिवकुमार के साथ एक फोटा ट्वीट किया है, साथ ही लिखा है कि कांग्रेस टीम कर्नाटक के लोगों की प्रगति, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही लिखा कि हम 6.5 करोड़ कन्नडिगाओं से वादा की गई 5 गारंटी को लागू करेंगे।

Related Articles

Back to top button