एग्जाम न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीयशिक्षा/नौकरी

Upsc results 2022 : संघ लोक सेवा आयोग ने किया रिजल्ट जारी टॉप 5 पर रही लड़किया, इशिता किशोर ने किया टॉप

नई दिल्ली। मंगलवार को देश की सबसे कठिन परिक्षा यूपीएससी ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए इस परिक्षा में फिर से लड़कियो ने बाजी मारी है जिसके साथ ही टॉप पांच में चार पर लड़कियो ने अपना परचम लहराया है। जिसमें पहली नंम्बर के रैंक पर इशिता किशोर, दुसरी पर गरिमा लोहिया और तीसरी पर उमा हरथी एन तथा चौथी पर स्मृति मिश्रा ने रही है।

फाईनल उम्मीदवारो के नतिजे

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किया गया हैं। इनमें से 345 उम्मीदवार अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं। जबकी आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को चयनीत किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

यहा चेक करे परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

UPSC टॉपरों की सूची

इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद भट, अनिरूद्ध यादव, कनिका गोयल, एवं राहुल श्रीवास्तव आदी उम्मीदवार रहै टॉप 10 के सुची में।

Related Articles

Back to top button