दिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

Manipur violence सीएम सरमा का कांग्रेस पर तंज कहा- मणिपुर को लेकर रोना रो रही कांग्रेस

नई दिल्ली। मणिपुर में एक तरफ हिंसा हो रही है तो दुसरी तरफ राजनीति भी तेज हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे के बाद अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मणिपुर का रोना रो रही है। साथ ही उन्होने कहा कि स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।

हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर तंज

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा कहा कि, “मुझे लगता है कि मणिपुर में स्थिति दिन-ब-दिन बेहतर हो रही है और मेरा मानना ​​​​है कि अगले एक सप्ताह या 10 दिनों में और सुधार होगा। कांग्रेस मणिपुर के बारे में रो रही है जबकि अपेक्षाकृत शांति है आ गई है। जब अस्थिर स्थिति थी तो उन्हें रोना चाहिए था। उस समय, वे न तो मणिपुर गए और न ही उस पर कोई टिप्पणी की।

स्थिति तेजी से सामान्य हो रही

अब, मणिपुर लगभग सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है और अब वे इसके बारे में बात कर रहे हैं। मैं आपको बता सकता हूं गारंटी देता हूं कि मणिपुर की स्थिति में एक महीने पहले की तुलना में सुधार हुआ है…स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।

मणिपुर हिंसा पर राजनीति

दरसअल बतादें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच 3 मई को पहली बार शुरू हुई झड़प के बाद से जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए है। जिसके बाद लगातार केंद्र सरकार नजर बनाएं हुए है। वही अब वहां के हालातों में कुछ सुधार बताया जा रहा है। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे के बाद राजनीतिक बयान बाजी फिर तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button