दिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

Manipur Violence: राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोका, कांग्रेस बोली देश गांधी के रास्ते पर चलेगा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मणिपुर पहुचें जहां पर बिष्णुपुर में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका। राहुल गांधी के काफिले के रोके जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। किया वही पुलिस का कहना है कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है। वही कांग्रेस नेता राहुल वहा से वापस लोट गए।

कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, राहुल गांधी जी मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। BJP सरकार ने पुलिस लगाकर उन्हें रास्ते में रोक दिया। राहुल जी शांति का संदेश लेकर मणिपुर गए हैं। सत्ता में बैठे लोगों को शांति, प्रेम, भाईचारे से सख्त नफरत है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए ये देश गांधी के रास्ते पर चलेगा, ये देश प्यार के रास्ते पर चलेगा।

मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्ष बोले

मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह ने कहा कि, लोग राहुल गांधी के स्वागत के लिए सड़कों पर खड़े हैं लेकिन बिष्णुपुर SP, ASP, ADM और अन्य पुलिस अधिकारी सड़कों पर उन्हें रोक रहे हैं। मैंने सुना है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़कें बंद करने के निर्देश भी दिए हैं। वे इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं। वे केवल यह कह रहे हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और हमें आगे नहीं बढ़ने दे रहे।

पुलिस का कहना, सुरक्षा को ध्यान रखते राका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर में काफिले के रोके जाने पर बिष्णुपुर में SP हेइसनाम बलराम सिंह ने कहा कि, मणिपुर जमीनी हालात को देखते हुए हमने उन्हें (राहुल गांधी को) आगे बढ़ने से रोका और हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर जाने की सलाह दी। पहाड़ी इलाकों की ओर जाने पर वीआईपी पर ग्रेनेड से हमला होने की आशंका है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है।

Related Articles

Back to top button