बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिरीवालोकसभा चुनाव 2024

MP Election 2023: विंध्य में भाजपा मंत्री और तीन विधायकों की कट सकती है टिकट, जानिए क्यों

रीवा। विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर बड़ी उल्टफेर करने वाली भाजपा अब अपनी ही सर्वे रिपोर्ट के आधार सात मंत्रियों और 21 वर्तमान विधायकों की टिकट काट सकती है। इसमें विंध्य में एक मंत्री सहित तीन विधायकों के नाम शामिल है।

विश्वास सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों की खराब परफारमेंस और जनता में अच्छी छवि को लेकर भाजपा ने यह निर्णय लिया है। इनमें विंध्य के अमरपाटन विधायक राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल का शामिल है। इसके अतिरिक्त सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी, नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह और सिंगरौली विधायक रामलालू वैश्य का नाम शामिल है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आने वाली सूची में इनके नाम कट सकते है।

बता दें सेमरिया विधानसभा सीट से विधायक लगातार विवादों के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। वहीं जनपद पंचायत के सीइओ पर जान लेवा हमला कराने के मामले में हाईकोर्ट ने उन पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। हालांकि अभी इस मामले में स्थगन होने के कारण उन पर एफआईआर दर्ज नही हो पाई है। उनके टिकट काटने के मुख्य कारणों में शामिल है।

वहीं रामखेलावन पटेल राज्यमंत्री होने के बावजूद विंध्य में अपना बेहतर प्रभाव जनता के बीच बनाने में असपफल रहे है।इसके कारण उनकी टिकट कट सकती है। वहीं नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह उनकी उम्र अधिक होने केे कारण टिकट की दौड़ से बाहर हो सकते है। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्वंय भी चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं सिंगरौली विधायक रामलालू वैश्य के पुत्र ने आदिवासी पर गोली चलाई थी। ऐसे में आदिवासियों वोटों को देखते हुए सिंगरौली विधायक की टिकट काट सकती है।

सिंधिया के नजदीकी मंत्री का भी कट सकती है टिकट

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रदेश में जिन 7 मंत्रियों को टिकट कटाने जा रही है इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया का नाम शामिल है। बता दें कि महेन्द्र सिंह सिसोदिया सबसे करीबी माने जाते है। इसके अतिरिक्त उनके उन विधायकों के भी टिकट काट रहें है जो कांग्रेस से बगावत का भाजपा में आपरेशन लोटस में शामिल थे।

भाजपा ने विंध्य से कुल 6 विधायकों से काटी टिकट

विधानसभा चुनाव में 2018 में विंध्य की 30 सीटों में एतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भाजपा इस बार अब तक 6 विधायकों को टिकट काट काटने जा रही है जोकि सीटिग विधायक है इनमें रीवा की आठ विधान सभा से इकलौता नाम सेमरिया विधानसभा से के पी त्रिपाठी है। वहीं सीधी जिलो में चार विधानसभा सीटों में दो विधायक के टिकट काट रही है।इनमें सीधी के केदार शुक्ला और सिंगरौली के रामलालू वैश्य शामिल है। इसके अतिरिक्त सतना से अमरपाटन विधायक रामेखलावन पटेल और नागौद से नागेन्द्र सिंह शामिल है।

Related Articles

Back to top button