बिहार। पटना में शुक्रवार को 15 विपक्षीय दलो ने एकजुटता को लेकर बैठक बुलाई गई, जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए वही इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवतमान, समेंत कई पार्टी के नेता व कई राज्यो के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल हुए। जबकि वही कांग्रेस नेता ने अपने कार्यकर्ताओ को संंबोधित कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना में विपक्षीय एकता की बैठक के पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित किया इस बीच राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है वहीं कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है।
भाजपा नफरत और हिंसा फैला रही
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक हमारी भारत जोड़ो की और एक तरफ भाजपा की भारत तोड़ो विचारधारा की…भाजपा हिंदूस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पटना में कार्यकर्ताओ को संबोधित कर कहा कि इस कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला वे देश के आजादी के लिए लड़ा। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी इसी धरती से थे अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे।