बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिरीवा

Rewa News: MP में भाजपा सरकार के अजब मंत्री, 5 साल में बढ़ गई 11 साल की आयु

Rewa News: रीवा। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार में जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की महज पांच साल में 11 साल उम्र बढ़ी है। । यह सुनकर चौकिए मत। दरअसल यह हम नहीं है बलिक निवार्चन आयोग को प्रस्तुत शपथ पत्र में स्वंय मंत्री राजेन्द्र शुक्ल कह रहें है। पिछले चार बार से लगातार रीवा से विधायक रहे राजेन्द्र शुक्ल के निर्वाचन आयोग के प्रस्तुत शपथ पत्र में इसका खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश चुनाव में प्रत्याशी के चुनाव में प्रस्तुत शपथ पत्र में रोजाना नए खुलासे हो रहें है। इनमें से यह भी एक है।

आपकों बता दें कि निर्वाचन आयोग के अुनसार विधानसभा चुनाव 2008 में नामांकन में दिए शपथ पत्र में राजेन्द्र शुक्ल ने अपनी उम्र 38 वर्ष बताई है। तो वही 2013 विधानसभा चुनाव में रीवा प्रत्याशी के दौरान उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई है। इस तरह वह पांच सालों 11 साल बढ़ने का रिकार्ड बना दिया। यह सिलसिला अब भी बरकरार है।

20 साल में 24 साल फिर बढ़े मंत्री

विंध्य के इस दिग्गज भाजपा नेता राजेन्द्र शुक्ल 20 साल बाद 2023 में प्रस्तुत नामांकन में 59 वर्ष अपनी उम्र बताई है। जबकि वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव अपनी उम्र 35 बताई थी। इन 20 सालों में उनकी उम्र रिकार्ड के अनुसार 55 साल होनी थी, लेकिन 2023 में 59 साल बता रहें है। इस तरह 4 वर्ष का अधिक उम्र आ रही है। इसे लोग शपथ पत्र में त्रृटि मान रही है। इस पर चुनौती देने पर उनकी मुुश्किल बढ़ सकती थी। बताया जा रहा है मामला प्रकाश में आने के बाद उन्होंने इसे सुधरवाया था, लेकिन आयोग के साइड में अभी भी वह उम्र दर्ज है।

2008 में पांच साल सिर्फ तीन साल बढ़े

विंध्य में भाजपा का चेहरा राजेन्द्र शुक्ल के नामांकन में उम्र को लेकर शपथ पत्र में गलती कोई जानकारी का यह पहला मामला नहीं है। निवार्चन आयोग में प्रस्तुत 2003 के जहां 35 साल उम्र बताई है। वहीं इसके बाद 2008 में चुनाव के दौरान पांच सालों की उम्र में तीन साल ही उम्र बढ़ना बताया। वर्ष 2008 में उनकी शपथ पत्र में 38 साल बताई है। इस तरह वह पांच सालों में तीन साल ही बढ़ पाए।

इस तरह शपथ में बढ़ते घटते रहे मंत्री


चुनावी साल शपथ पत्र में उम्र

2003 – 35 साल

2008 – 38 साल

2013 – 49 साल

2018 – 54 साल

2023 – 59 साल

नोट : यह आकड़े निवार्चन आयोग में प्रस्तुत शपथ पत्र से लिए गए है

Related Articles

Back to top button