बड़ी खबरमध्य प्रदेशरीवा

Assembly Election Result 2023 Live: गुढ़ से नागेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के कपिध्वज को 2493 मतों से हराया

Assembly Election Result 2023 Live: रीवा। गुढ़ विधानसभा में एक फिर कड़े मुकाबले मेें कांग्रेस के कपिध्वज सिंह को बीजेपी ने चुनाव में हरा दिया है। मतगणना प्रांरभ से नागेन्द्र सिंह को मिली बढ़त अंत तक कायम रही है। इस दौरान बीच में 5 हजार से अधिक मतों के अंतर को कम करने का प्रयास किया, लेकिन वह बढ़त अंतिम चरणों में वोट नहीं मिले। भाजपा के नागेन्द्र सिंह 68715 मत मिले है। जबकि कांग्रेस कपिध्वज सिंह को 66222 मत प्राप्त कर सकें। वह 2496 मतों से पराजित हो गए है। वहीं तीसरे नम्बर में बसपा सरोज कोल को 18348 वोट मिले है। इसके अतिरिक्त शेष सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

प्रखर प्रताप सिंह की जमानत जब्त

आम आदमी पार्टी के प्रखर प्रताप सिंह जमानत जब्त हो गई है। उन्हें बस 2213 सौ मत मिले। वह गु़ढ़ विधानसभा चुनाव में सबसे युवा प्रत्याशी है। विदेश से नौकरी छोड़कर राजनीतिक में आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है।

कपिध्वज सिंह “भैया साहेब” भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 66222, नागेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी 68715, प्रखर प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी 2213, श्रीमती सरोज रविंद कोल बहुजन समाज पार्टी 18348, एडवोकेट अमरजीत कुशवाहा जन अधिकार पार्टी 373, अमरेश पटेल समाजवादी पार्टी 1330, धीरेंद्र सिंह पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 328, मूलनिवासी यज्ञ निवास यादव पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 240, लालमणि त्रिपाठी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया भारत 1506, विजय मिश्रा जन सेवा चालक पार्टी 254, पीडी। शिवमोहन शर्मा राष्ट्रवादी भारत पार्टी 251, मो. जुम्मन निर्दलीय 166, दया शंकर पांडे निर्दलीय 353, धिनेंद्र (गिरधर) निर्दलीय 260, बृजेंद्र मिश्रा निर्दलीय 939, रन्नू लाल साकेत निर्दलीय 1297, राकेश कुमार पांडे निर्दलीय 878, राम जियावन गुप्ता निर्दलीय 712, राम निवाश विश्वकर्मा निर्दलीय 137, ललन पीआर निर्दलीय असद साकेत ( मनेजर) निर्दलीय 273, नोटा में 285 मत प्राप्त कर सकें

Related Articles

Back to top button