भाजपा को हार का डर; रीवा के 4 विधानसभा क्षेत्रो में शिवराज की चुनावी सभाये
Madhya Pradesh News रीवा। शिवराज सिंह चौहान आज रीवा जिले के चार विधानसभा सीटों में चुनावी सभाये करगें। बताया जा रहा है कि यह चारों सीटी में बीजेपी की स्थित सही नही हैं। यहां बीजेपी को हार का डर सता रहा है। इसलियें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभाये कर रहे हैं। बतादे कि चुनावी घोषणा के पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीवा में सभा कर चुके हैं। चुनावी घोषणा के बाद रीवा गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी स्तरपर सभा कर पदाधिकारीयो को सक्त निर्देश दियें। जिसके चलते मनगवां से बागी हो रहें पंचूलाल और उनकी पत्नी पन्नाबाई ने आपना नामाकंन बापस लिया था। गृहमंत्री के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने भी त्योथर, सिरमौर, सेमरिया और रीवा रथ यात्रा के साथ ही चुनावी सभाये कर प्रत्याशियो के पक्ष में मतदान करने कि अपील की।
आज शिवराज सिंह चौहान रीवा के त्योथर में काग्रेस छोड़ भाजपा में आये श्रीयुतश्रीनिवास तिवारी के नाती सिद्धार्थ तिवारी के पक्ष में चुनावी सभा करगें। यहां बीजेपी अर्न्तरकलह से जूझ रही हैं। भाजपा के मूल कार्यकर्ता इस बात से से नाराज हैं कि भाजपा अपने मूल सिद्वांतो से कैसे भटक रही हैं। जिन लोगो के कारण श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी चुनाव हारे उन्ही को पार्टी बैठने का स्थान दे रही हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 6 नवम्बर को विधानसभा चुनाव को लेकर त्यौंथर, सेमरिया, रीवा एवं गुढ़ विधानसभा में जनसभा के माध्यम से सभाओं को संबोधित करेंगे। शिवराज सिंह चौहान 6 नवंबर को 11.40 बजे सिंगरौली से चलकर 12.20 बजे रीवा जिले के त्यौंथर विधानसभा के गढ़ी मंडल पहुंचेंगे। जहां गढ़ी में पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से दोपहर 01.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा चलकर 01.25 बजे सेमरिया विधानसभा आएंगे जहां बीडा में पार्टी प्रत्याशी केपी त्रिपाठी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
तत्पश्चात सेमरिया से 02.10 बजे चलकर 02.25 बजे रीवा विधानसभा के एसएएफ ग्राउंड पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत दोपहर 03.20 बजे रीवा से गुढ़ विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां 03.35 बजे पहुंचकर गुढ़ में पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुढ़ की सभा उपरांत 03.20 बजे वहां से चलकर 03.40 बजे अमरपाटन विधानसभा जिला सतना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम एवं सभा हेतु कार्यक्रम स्थल, सभा वे लिए मार्ग एवं हेलीपैड का जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने त्यौंथर विधानसभा के गढ़ी, सेमरिया विधानसभा के बीड़ा में, रीवा विधानसभा के एसएएफ ग्राउंड में तथा गुढ़ के गुढ़वा में पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा को सफल बनाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या कर जनसभा को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान चुनाव अभियान समिति जिला संयोजक वीरेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, जिला मंत्री सुनील सोहगौरा, अशोक सिंह गहरवार, जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण तिवारी, विवेक पांडेय, विधानसभा संयोजक विशंभर पटेल, वरिष्ठ नेता कौशलेश तिवार, डॉ. ओमप्रकाश, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक, मंडल अध्यक्ष राजनारायण तिवारी, समीर सिंह गढ़ी, शाहपुर मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष पटेल, कपूर चंद्र सोनी, जयराम अग्निहोत्री सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।