बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिरीवा

Rewa News: बोले कांग्रेस प्रत्याशी; “कांग्रेस” घरानों का सिंडिकेट, आम आदमी का कोई स्थान नहीं: देखिए वीडियो

रीवा। कांग्रेस में आम आदमी का कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस घरानों का सिंडिकेट है जहां वहां अरूण यादव घराना यहंा चुरहट घराना, वहंा दिग्विजय घराना यहां तिवारी घराना है। इसमें कोई शक नहीं है। यह बात सेमरिया कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस सेमरिया का यह बयान अब उन पर भारी पड़ रहा है। इसे लेकर भाजपा ही उन्हें इस पर घेर रही है।

बता दें कि ढाई महीने अभय मिश्रा ने दावा किया था कि कांग्रेस सेमरिया से उनकी टिकट तय थी। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस का वह पत्र भी दिखाया था। इसकेे बावजूद उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्होंने अपना बयान में कहा था कि कांग्रेस को उन्होंने ने कभी मन से स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस में वह रहते हुए हमेशा मन विचलित रहा है। यहां तक उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम मिश्रा ने भी कभी कांग्रेस को नहीं अपनाया है। कांग्रेस मे ंना कोई अनुशासन और न कोई सेवा भाव है। यही कारण है कि कांग्रेस में होते हुए वह उसमें शामिल नहीं थे। यहां तक कि कभी बैठक और अन्य कार्यक्रमों से वह अक्सर दूर रहे। अभय मिश्रा का यह बयान अब सोशल मीडिया मंे वायरल हो रहा है।

ये जो कांग्रेस हैं, घरानो का सिंडिकेट हैं…

ये जो कांग्रेस हैं घरानो का सिंडीकेट हैं…वहा अरूण यादव घराना, यहां चुरहट घराना, वहां दिग्विजय सिंह घराना, यहां तिवारी घराना….घरानो कि पार्टी हैं, आम आदमी का कोई स्थान नही हैं। भारतीय जनता पार्टी आम लोगो की से उठ कर बनी हुई पार्टी हैं। भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और भारतीय जनता पार्टी में हम इज्जत से अपना सर उचा कर के रहेगे, जो हमने भूल की हैं उसे हम रिपेयर कर के देगें। मेरा स्थान पार्टी (भाजपा) निश्चित करेगी। यदि कमलनाथ पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहते तो भाजपा 25 साल के लिये फिर आ जाती…… देखे वीडियों

सीएम शिवराज के साथ है प्राकृति

कांग्रेस के सेमरिया प्रत्याशी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान 18 साल से सीएम है। ऐसा उनकी नियत के कारण है। सीएम के साथ प्राकृति और नियत दोनों यह यही कारण है कि वह लोगों के जननायक बने हुए है। शिवराज सिंह चौहान की सेवा भाव में कारण वह लोगों के बीच जन नायक की छवि बनाने में सफल रहे है।

Related Articles

Back to top button