बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिरीवालोकसभा चुनाव 2024

Rewa News : विंध्य में भाजपा के इन नेताओं की टिकट तय, उम्र नहीं डालेगी बाधा, बोले भाजपा अध्यक्ष

रीवा। प्रदेश में सत्ता वापिस के लिए भाजपा जीतने को ही टिकट देगी। इसमें उम्र को कोई बंधन जैसी बात नहीं है। यह बात विंध्य के दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कही है। इसके पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर भी कह चुके हैं। ऐसे में भाजपा के उन नेताओं की बड़ी राहत मिली है जो कि 70 की उम्र होने के कारण टिकट को लेकर उनके मन संशय की स्थिति बनी हुई। वर्तमान में विंध्य के भाजपा दिग्गज नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, विधायक नागेन्द्र सिंह, सीधी विधायक केदार शुक्ला, सहित कई बड़े भाजपा नेता शामिल है। हाई कमान से आदेश मिलने के बाद इन नेताओं ने क्षे़त्र में सक्रियता बढ़ा दी है।

बता दें कि भाजपा ने पहले राजनीति के लिए 70 साल के अधिक विधायक व नेताओं को संगठन सहित अन्य जिम्मेदारियों को देने पर विचार कर रही थी, गुजरात चुनाव में इसका प्रयोग भी किया जो कि सफल रहा। गुजरात में मिली जीत के बाद भाजपा इसे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करने वाली थी, लेकिन इसी बीच भाजपा के सर्वे में कांग्रेस से सत्ता जाने के डर से भाजपा अब इस चुनाव में कोई खतरा नहीं लेना चाह रही है। वहीं विंध्य में पहलीबार भाजपा को मिली बढ़त को भी अपने हाथ से गवाना नहीं चाह रही है यही कारण है कि अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बड़े नेताओं के सुर बदल गए है। अब गुजरात मॉडल की जगह जीत मॉडल पर भाजपा काम कर रही है। इसी के चलते अब 70 साल से अधिक उम्र दराज वाले विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतारेगी। प्रदेश अध्यक्ष रीवा में सिरमौर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इसके पहले रीवा में उन्होंने भाजपा के विधायक एवं पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होनें ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के पंद्रह महीनों को देखकर अब जनता दुबारा कांग्रेस को सत्ता नहीं सौंपेगी। भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को एक हजार प्रतिमाह देकर नारी को सशक्त बनाने काम किया है जो इसके पहले कभी नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button