क्राइमबड़ी खबरमध्य प्रदेशरीवा

Rewa News: अल्ट्राटेक सीमेंट बड़ी दुर्घटना, श्रमिकों ने बंद कर दिया काम

रीवा। देश की मशहूर सीमेंट अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद सीमेंट फैक्ट्री के बवाल मच गया। श्रमिकों ने काम बंद कर दिया।

इसके बाद सभी श्रमिक एकत्र होकर परिसर में खड़े होकर श्रमिक के परिजनों को एक करोड़ रूपएम की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगें। इसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए है। वहीं पुलिस ने श्रमिक को कन्वेयर बेल्ट से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी चिकित्सालय भेज दिया है।

इसके बाद मृतक के परिजन एक करोड़ रूपए की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। इसे देखते हुए कंपनी के गेट में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह 9 बजे बेला बैजनाथ के नजदीक अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के कन्वेयर में चपेट लगने से रमेश यादव 25 वर्ष निवासी भोलगढ़ गांव की मौत हो गई है। इसकी सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए है। परिजनों की मौजूदगी में श्रमिक के शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी में नहीं है सुरक्षा के इतंजाम

इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से युवक की जान गई है। कंपनी के अंदर व बाहर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। ऐसे में प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो। दोषियों को जेल भेजा जाए। एक करोड़ का मुआवजा और नौकरी दी जाए। जब तक अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मांगे नहीं मानेंगी। तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। न ही मृतक का अंतिम संस्कार होगा।

Related Articles

Back to top button