क्राइमबड़ी खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीयरीवा

Woman Death In Police Custody: MP के रीवा में पुलिस कस्टडी में महिला की मौत, चोरी का था संदेह

Woman Death in police custody / kept in police station overnight / Madhya Pradesh Police / Madhya Pradesh Government / Vindhya Bhaskar / News / Hindi News / MP Breaking News / Madhya Pradesh / Rewa News / MP News / Rewa Latest News / Breaking in Rewa News / Rewa Crime News: रीवा। मध्यप्रदेश में टीआई पर एसआई की गोली मारने की घटना में चर्चाओं आया सिविल लाइन थाना में एक महिला की मौत हो गई है। सिविल लाइन पुलिस ने इस महिला को चोरी की संदेह में हिरासत में लिया था। महिला की मौत होने पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच का आदेश है। सोमवार दोपहर 12 बजे की महिला को हिरासत में लेने के बावजूद सिविल लाइन पुलिस ने महिला रातभर थाने में रखा। जबकि महिला थाने पचास मीटर की दूरी पर है। ऐसे में पुलिसअधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढकेहा निवासी यशवर्धन सिंह ने घर में चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस चोरी में उन्होंने घर में काम करने वाली राजकली केवल हाल निवासी रीवा पर चोरी का संदेह जाहिर किया था। इस पर सिलिव लाइन पुलिस की डॉयल 100 ने महिला को ढकेहा से सिविल लाइन थाने में लेकर आई। इसके बाद मामला दर्ज कर रात में महिला से पूछतांछ कर रही थी। इसी बीच महिला ने सीने में दर्द होने की शिकायत बताई। जिसके बाद राजकली केवट को संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद मौेक पर पहुंचे एसपी विवेक सिंह पुलिस कस्टडी मेें महिला की मौत मानते हुए मजिस्ट्रेटियल जांच का आदेश दिया। साथ ही कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों को नहीं दी जानकारी

मृतक महिला का मायक सीधी के रामपुर नैकिन अंतर्गत शिकारगंज में है और उसकी विवाद मउरा खडडी में हुआ था। वह पिछले 10 सालांे में रीवा में पति से अलग रह रही थी। मृतिका की भाभी ने बताया कि उसके नंनद राजकली केवट की मौत की जानकारी पुलिस ने नहीं दी। संजय गांधी चिकित्सालय पहुंचने के बाद उसके जानकारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चोरी के संदेह होने पर जिस घर मंे मालिक द्वारा भी मारपीट की गई है।

पोस्ट मार्टम की वीडियो रिकार्डिग

इस मामले को लेकर एसपी विवेक सिंह ने बताया घटना को लेकर मृतक महिला की पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम करेगी। साथ ही इस मामले की पूरी वीडियों रिकार्डिंग भी की जाएगी। साथ ही कहा कि घटना के दौरान कहा चूक हूं इसकी भी जांच की जा रही है लापरवाही मिलने पर पुलिसकर्मियों पर जांच होगी।

Related Articles

Back to top button