ऑटोमोबाइलबिजनेस

Nita Ambani ने खरीदी सोने से जड़ी दुनिया की सबसे महंगी और आलीशान गाड़ी, कीमत 100 करोड़ रूपए जानिए फीचर्स

Nita Ambani Buy Most Expensive Car 100 Crore Cost: भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी उतना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में नहीं रहते, कितना कि यह अपनी पत्नी नीता अंबानी की वजह से रहते है। नीता अंबानी के सुर्खियों में रहने की वजह उनके बेशुमार शौक हैं, दरअसल नीता अंबानी काफी खर्चीली मानी जाती हैं और यह आए दिन अपने ऊपर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करती हैं, यही वजह है कि आज हर कोई इन पर बातें करता नज़र जाता है।

नीता अंबानी को लग्जरी चीजें खरीदने का बेहद शौक

नीता अंबानी के पास इतनी दौलत है कि वह जिस चीज को चाहती है उसे सेकंडों में खरीद लेती हैं, नीता अंबानी को लग्जरी चीजें खरीदने का बेहद शौक है, अभी हाल ही में इन्होंने एक ऐसी कार खरीदी है जो दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है। इसी के साथ नीता अंबानी इस कार को खरीदने वाली दुनिया की इकलौती महिला बन गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि नीता अंबानी ने ऑडी ए9 कार को खरीदा है, इस कार की कीमत 90 करोड़ रुपए बताई जा रही है।




कीमत 100 करोड रुपए

सोशल मीडिया की खबरों के मुताबिक नीता अंबानी ने इस कर को विदेश से खरीदा है और इसे भारत लाने में करीब 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है, ऐसे में इस कर की कीमत 100 करोड रुपए हो गई है। इस कार की खासियत यह बताई जा रही है कि इसमें एक इलेक्ट्रिक पेंट सिस्टम लगा हुआ है जो बाहरी कार का रंग बदलता है। बता दें यह कर दुनिया में बस कुछ ही लोगों के पास है, हालांकि नीता अंबानी इसे खरीदने वाली दुनिया की पहली महिला है।

Related Articles

Back to top button