बिजनेस

50 पैसे में एक किलोमीटर चलने वाली ऑटोरिक्शा हुई लांच, देखे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

पियाजियो कंपनी ने एक थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा लॉन्च किया है जो एक रुपए की कीमत में 2 किलोमीटर तक चलने वाला है। यह एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है जो कंपनी ने लांच किया है। इसे बहुत ही किफायती बताया जा रहा है। इसकी चार्जिंग में और मेंटेनेंस में इतना ही खर्चा आएगा जिससे यह 50 पैसे प्रति किलोमीटर की रेंज आपको देने वाला है। छोटे बिजनेसमैन और खुद का रोजगार करने वालों के लिए यह बेहद ही फायदेमंद है।

हाल ही में पियाजियो विकल्प प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने एक समझौता किया है। जिसमें भारत के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों के मजबूत आधारभूत ढांचे के निर्माण में योगदान देगा। उसी कड़ी में कंपनी ने यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च किया है।

एक चार्ज में कितना चलेगी

इसके बारे में बात करते हुए कंपनी के मालिकों ने बताया कि पुराने थ्री व्हीलर के मुकाबले इसकी ड्राइविंग रेंज 30% ज्यादा है। सवारी में चलने वाले थ्री व्हीलर 145 किलोमीटर की रेंज देगी, वही कार्गो वाहन 115 किलोमीटर की रेंज देंगे।

थ्री व्हीलर की वारंटी कितनी है

पियाजियो सवारी में चलने वाली थ्री व्हीलर के लिए 175000 किलोमीटर की वारंटी दी है, वहीं कार्गो वाहन के लिए 150000 किलोमीटर की वारंटी दी है।

किस कंपनी के साथ किया समझौता

पियाजियो ने साल 2023 के लिए 24000 से ज्यादा कार्गो और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बनाने का समझौता किया है। यह समझौता सन मोबिलिटी, थ्री व्‍हील्‍स यूनाइटेड, जिंगो, सिटी लिंक, एमप्लस सोलर, मैजेन्‍टा मोबिलिटी आदि के साथ मिलकर किया है।

कीमत कितनी है

ऐप ई सिटी एफएक्स मैक्स की एक्स शोरूम कीमत ₹325794 रखी गई है। वहीं ऐप ई-एक्सट्रा एफएक्स पीयू मैक्स की कीमत ₹345947 रखी गई है। इसके अलावा ऐप ई-एक्सट्रा एफएक्स डब्ल्यूपी मैक्स की कीमत ₹346458 रखी गई है।

नए डिजाइन में नजर आएगा थ्री व्हीलर

कंपनी ने दावा किया है कि इंजीनियरों और टीम ने मिलकर बेहतरीन काम किया है। जिससे नए थ्री व्हीलर नए डिजाइन और ज्यादा पावरफुल रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button