बिजनेसराष्ट्रीय

Gold Price Today: सोने और चाँदी की क़ीमतों में भारी गिरावट, देखें रेट्स

देश में लगन का सीजन चालू है। ऐसे में अगर आप भी सोना या चाँदी ख़रीदना चाहते है तो आपके लिए एक ज़रूरी खबर है। बीते कई महीनों से सोना और चाँदी के दामों में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। वहीं बीच बीच में इसके दामों में थोड़ी गिरावट होती है, लेकिन फिर ये बढ़ जाता है। सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई रेट के क़रीब बिक रहा है। फ़िलहाल अभी सोना 57000 रुपये प्रति 10ग्राम है। वहीं चाँदी की क़ीमत 69000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

शनिवार रविवार को नहीं निकलता रेट
इण्डियन बुल्लियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी सोने एवं चाँदी के रेट जारी नहीं किए जाते। मतलब अब सोने एवं चाँदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।पिछले हफ़्ते के पाँचवें दिन सोने इव चाँदी की क़ीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। वही शुक्रवार को सोना 1099 रुपये प्रति 10ग्राम सस्ता होकर 57788 रुपये हो गया। शुक्रवार को सोने के साथ चाँदी में भी गिरावट हुई थी। शुक्रवार को चाँदी 2037 रुपये सस्ती होकर 69539 रुपये हो गई।

सोना 1000 और चाँदी 10400 रुपये मिल रही सस्ती
सोने और चाँदी में गुरावट के साथ ही सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1094 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। वहीं चाँदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई के स्तर से 10441 रूपये सस्ती मिल रही है।

24 कैरेट सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बताते चलें कि सोना 24 कैरेट का सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इससे गहने नहीं बनाये जा सकते। ये बेहद मुलायम होते हैं। वहीं ज़ेवर एवं गहने बनाने के लिए ज़्यादातर 22 कैरे के सोने का उपयोग किया जाता है। 24 कैरेट सोना 99.9 फ़ीसदी शुद्ध होता है। वहीं 22 कैरेट का सोना 91% ही शुद्ध होता है। 22 कैरेट के सोने में 9% अन्य धातुओं का इस्तेमाल होता है। जैसे ताँबा, चाँदी, जिंक आदि। जबकि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है। लेकिन उसके आभूषण का निर्माण नहीं किया जा सकता। इसीलिए ज़्यादातर दुकान वाले लोग 22 कैरेट सोने का ही उपयोग करते हैं।

Related Articles

Back to top button