बिजनेस

भारत में जल्दी ही लॉन्च होगी iPhone 14 सीरीज, जानें सभी लेटेस्ट अपडेट्स और कीमत

iPhone 14 : भारत में बहुत ही जल्दी प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड एपल (Apple) अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज, iPhone 14 लॉन्च करने जा रहा है। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जो जानकारिया सामने आरही है उनके अनुसार भारत में इसके लॉन्चिंग की प्लानिंग 31 अक्टूबर 2022 है. जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल्स, iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को बाजार में उतरा जायेगा। आइये जानते है इस फोन की कीमत (iPhone 14 Price) और फीचर्स (iPhone 14 Features) के बारे में।

भारत में iPhone 14 के Price

भारत में iPhone 14 सीरीज के चारों मॉडल्स की कीमत भी तय हो गई है। जानकारी के अनुसार iPhone 14 के बेस मॉडल की शुरुआत $699 (करीब 56 हजार रुपये), वहीँ iPhone 14 Max की कीमत $899 (लगभग 72 हजार रुपये), जबकि iPhone 14 Pro की प्राइस $999 (80 हजार रुपये के आसपास) और iPhone 14 Pro Max की कीमत $1,199 यानि करीब 96 हजार रुपये हो सकती है। यहां बताना जरुरी है की यहाँ बताई गई कीमत अनुमानित है. क्योकि कम्पनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब जानते है इसके फीचर के बारे में।

iPhone 14 के Specifications

भारत में लॉन्च होने जा रहे iPhone 14 सीरीज के चारों मॉडल्स के Specifications की बात करें तो iPhone 14 के Pro मॉडल्स A16 बायोनिक चिप होगी जबकि iPhone 14 और iPhone 14 Max में iPhone 13 वाली चिप का ही उसे किया जायेगा। वहीं, इस सीरीज के मॉडल्स की नॉच डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है। iPhone 14 Pro में 6.1-इंच की ऑल्वेज-ऑन और iPhone 14 Pro Max में 6.7-इंच का डिस्प्ले होगा। वहीँ बैटरी की बात करें तो iPhone 14 Pro में 3200mAh की बैटरी, iPhone 14 में 3279mAh की बैटरी व iPhone 14 Pro Max में 4323mAh की बैटरी और iPhone 14 Max 4325mAh की बैटरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button