बिजनेस

OYO Share: दिवाली तक में आ जाएगा मार्केट में नया शेयर, ओयो ने IPO में किया फाइल

OYO ने एक बार फिर से अपने IPO को पेश कर दिया हैं। ऐसा माना जा रहा है की OYO ने अपने IPO के ड्राफ्ट पेपर के लिए दर्ज करवा दिया हैं। OYO ने स्टॉक मार्केट नियामक सेबी के पास अपना IPO डीआरएचपी के अंतर्गत फाइल करवा दिया हैं। कुछ मिडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल दीवाली के आसपास OYO अपना IPO पेश करने वाला हैं। इससे पहले OYO ने सेबी के सामने अपना ड्राफ्ट IPO फाइल किया था। लेकिन सेबी ने इसे खारिज कर दिया था। और वापस लौटाते हुए फिर से फाइल को अपडेट करने के लिए कहा था।

अब प्री-फाइलिंग रूट लिया गया

अब OYO ने प्री-फाइलिंग रूट को चुना हैं। इसके तहत सेबी के द्वारा फाइल को खारिज करने पर 18 महीने के भीतर आप फिर अपना IPO जारी कर सकते हैं। लेकिन अगर बेसिक रूट चुना जाता हैं। तो इसमें सेबी के द्वारा फाइल लौटाने के बाद अंतिम तारीख के 12 के भीतर IPO लोंच करना होता हैं। लेकिन इस बार OYO ने प्री-फाइलिंग रूट चुना हैं। जिमसे आप अपनी ड्राफ्ट फाइल में 50 परसेंट जितना बदलाव कर सकते हैं।

कंपनी के नकदी प्रवाह में देखने को मिला सुधार

कंपनी के वर्तमान ओवनर रितेश अग्रवाल ने बताया है की 2024 तक कपंनी के पास 2700 करोड़ जितनी नकदी शेष बाकी रहेगी। इसलिए नकदी का प्रवाह इस बार देखने को मिल सकता हैं। नकदी के प्रवाह में भी इन दिनों सुधार दिखाई दे रहा हैं।

2021 में दर्ज किया था OYO ने IPO

OYO ने अपना IPO सितंबर 2021 में दर्ज करवाया था। जिसमें से कुल 8430 करोड़ रूपये IPO में रजिस्टर करवाए थे। जिसके 7000 करोड़ रूपये के इक्विटी शेयर शामिल थे। और बाकी के बचे 1430 करोड़ रूपये बिक्री के प्रस्ताव में शामिल किये गये थे।


Related Articles

Back to top button