बिजनेस

Business News: सोना के दाम में रिकार्ड बढ़ोतरी, 13 दिनों में इतने हजार हुआ महंगा

इंटरनेशनल मार्केट में आई सोने के दामों की तेजी का असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिला। पिछले 13 दिनों में सोने के दामों में रिकार्ड बढ़ोतरी देखी गई है। शादी के सीजन में सोने के दामों से रिकार्ड बढ़ोतरी ने भारत के निम्नमध्यमवर्गीय परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।लोकल मार्केट में शुद्ध सोने यानि की24 कैरेट का भाव 365 रुपए उछलकर 56,462 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जो अब तक की इसकी नई रिकार्ड सीमा है।

इससे पहले बीते 9 जनवरी को सोने के दाम 56,259 के स्तर पर पहुंचे थे। जबकि जेवराती सोने यानि की 22 कैरेट के दाम 334 रुपए उछलकर 51,719 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले नौ जनवरी को यह 51,533 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजे) की माने तो मौजूदा वर्ष के शुरुआती 13 दिनों में शुद्ध सोने में 1,595 रुपए और जेवराती सोने में 1,461 रुपए की तेजी आई है। बीते साल 30 दिसंबर को इनकी कीमत 54,867 और 50,258 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1900 डॉलर का स्तर पार कर चुका है। पिछले वर्ष भी सोने-चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली। इस साल सोना 48,279 रुपए से बढ़कर 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वर्ष 2022 में सोने के दाम में 6,588 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। जबकि में चांदी 62,035 रुपए से बढ़कर 68,092 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यानी, इस साल इसकी कीमत में 6,057 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी।

गौर करने वाली बात है दुनियाभर में आर्थिक मंदी की आशंका जताई जा रही है। कई विकसित देशों के प्रमुखों ने इस पर लगातार घोषणा करते रहे हैं। यही कारण है कि बाजार में भारी आर्थिक अनिश्चितता का माहौल है। जिसके कारण आरबीआई समेत दुनियाभर के प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने अपने यहां सोने का भंडार बढ़ाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना एक सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वर्ष 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button