बिजनेस

Reliance Capital Share Price: रिलायंस कैपिटल का शेयर 5 परसेंट टुटा, एक ही दिन में दर्ज हुई भारी गिरावट

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल में इन दिनों भारी मात्रा में गिरावट दर्ज हो रही हैं। वैसे तो इस कंपनी से आज दिन तक यानी पिछले पांच साल से कोई भी मुनाफा नही निवेशको को नही मिला हैं। पांच साल से लगातार रिलायंस कैपिटल के शेयर में गिरावट ही दर्ज हो रही हैं। जिसके चलते निवेशको को काफी अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा हैं।

अगर बात की जाए रिलायंस कैपिटल के आज के शेयर प्राइस के बारे में तो आज रिलायंस कैपिटल के प्रति शेयर की प्राइस 9.20 रूपये के करीब चल रही हैं। कल जब स्टॉक मार्केट क्लोज हुआ था। तब रिलायंस कैपिटल के प्रति शेयर की प्राइस 9.65 रूपये के करीब थी। यानी की देखा जाए तो कल की तुलना में आज शेयर के प्राइस में -4.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही हैं।

रिलायंस कैपिटल के शेयर से पिछले काफी वर्षो से निवेशको को नुकसान ही रहा हैं। पिछले पांच साल में रिलायंस कैपिटल के शेयर में 97 फीसदी की गिरावट हुई हैं। जबकि शोर्ट टर्म की बात की जाए तो सिर्फ साल भर में रिलायंस कैपिटल के शेयर 31 परसेंट लुढके हैं। पिछले 52 सप्ताह से तो रिलायंस कैपिटल के शेयर के प्राइस 18 रूपये के ऊपर नही गए हैं।

रिलायंस कैपिटल की मार्केट कैप वेल्यु भी काफी कम हैं। इन दिनों रिलायंस कैपिटल की मार्केट कैप वेल्यु 232 करोड़ रूपये के करीब हैं। अगर देखा जाए तो पिछले वर्षो और वर्तमान आंकड़े भी कोई अच्छे नही दिख रहे हैं।

लेकिन फिर भी आप रिलायंस कैपिटल के शेयर में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। तो सबसे पहले एक बार अपने फाइनेंस एक्सपर्ट की भी राय जरुर ले। ताकि आपको फायदे और नुकसान के बारे में पता चले।



Related Articles

Back to top button