एग्जाम न्यूज़बिजनेसराजस्थानशिक्षा/नौकरी

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर अब बिना अनुमति के नही ले पाएंगे छुट्टी, जारी हुआ आदेश

जयपुर के हैरिटेज निगम आयुक्त का बडा़ ऐलान कहा अब बिना अनुमति के नहीं मिलेगी छुट्टी। इस बात की जानकारी निगम ने आदेश जारी कर दी यानि कि अब छुट्टी के लिए हैरिटेज नगर निगम के कार्मिकों को अब अनुमति लेनी पड़ेगी फिर उसके बाद निगम अधिकारियों द्वारा निगम कर्मचारियों के छूट्टी पर फैसला लेगें वो भी किसी विशेष परिस्थितियों के दौरान ही छुट्टी दि जाएगी साथ हि कहा है कि मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी है। यानि की बिना अनुमति के अब कर्मचारी ना ही छुट्टी ले सकते हैं ना ही मुख्यालय से दुरी।

मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं

वही मीडिया रिपोर्ट कि मानें तो कहा कि निगम आयुक्त की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान को देखते हुए निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। कार्मिक उपायुक्त को विशेष परिस्थितियों में ही आयुक्त की स्वीकृति के बाद अवकाश स्वीकृत करने की अनुमति होगी।

निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश

वही निगम आयुक्त विश्राम मीना ने प्रशासन शहरों के संग अभियान और महंगाई राहत कैंप को लेकर एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अब निगम कार्मिकों को छुट्टी लेने से पहले अनुमति लेने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button