बिजनेसशिक्षा/नौकरी

Google Chrome उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान! नया Malware बना दुश्मन, गूगल ने भी Users को किया चौकन्ना

यदि आप लैपटॉप, स्मार्टफोन सहित ऐसे ही अन्य डिवाइसेस का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाइये क्योंकि एक मैलवेयर ने लोगों को परेशान कर रखा है। बतादेँ कि एक नया कर्मशियल मैलवेयर आया है, जिसे Heliconia नाम से जानते हैं। इसे Google Chrome, Firefox और Microsoft द्वारा डिफेंडर सिक्योरिटी प्रोग्राम के कई ब्राउजरों को प्रभावित करने के रूप में पहचाना गया है। गूगल के द्वारा थ्रेड एनालिसिस के ग्रुप ने इस बात की जानकारी साझा की गई है। टीम की रिसर्च टीम द्वारा कहा गया है कि उन्होंने क्रोम यूजर्स द्वारा अज्ञात रूप से सबमिट किया गया एक बग रिपोर्ट सब्मीशन को देखा है, जिनके कोड नेम ‘Heliconia Noise’, ‘Heliconia Soft’ और ‘Files’ थे।

नए मैलवेयर के बारे में चला पता

इस सम्बन्ध में गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप ने कहा है कि स्पाईवेयर क्रोम और फायरफॉक्स ब्राउजर के फ्लॉज का फायदा उठाने के लिए इसे बनाया गया है। साथ ही बताया है कि स्पाइवेयर को विंडोज डिफेंडर पर भी इसे प्रभाव डालते देखा गया है, जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के साथ में प्रीइंस्टॉल्ड आता है। इसकी शिकायत भी एक यूजर ने की थी, जिसके बाद ही टीम रिसर्च में जुट गई और इस मैलवेयर के बारे में पता लगाया है।

ऐप्स को करें अपडेट

थ्रेट एनालिसिस ग्रुप ने इस सम्बन्ध में दावा किया है कि साल 2021 और 2022 में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट ने कमजोरियों को ठीक किया था। यह उन कमजोरियां में से है जिन्हें टारगेट किया जा रहा था। इसके अटैक से बचने के लिए यूजर्स से अपने ब्राउजर और सॉफ्टवेयर को अपडेट करने को कहा गया है। बताया गया है कि सुरक्षा के लिए गूगल सेफ ब्राउजिंस सेवा शुरू की गई है, जो Heliconia मैलवेयर से बचाएगा।

Related Articles

Back to top button