नई दिल्ली। अविनाश सचदेव जाने माने एक्टर्स है उनको कई बार टीवी शो छोटी बहू देखा गया हैं। इसी के साथ ही इन्होने लोकप्रियता भी हासिल की है। जिनके करियर से लेकर अपनी पर्सनल लाईफ में काफी शुर्खियों में रहतें है। वही अब बिग बॉस ओटीटी २ में आएंगे नजर।
सचदेव ‘छोटी बहू’ से हुए लोकप्रिय
टीवी शो के मशहुर एक्टर अविनाश सचदेव ने टीवी शो ‘छोटी बहू’ से पॉपुलैरिटी हासिल की है। उस समय वे रुबीना दिलैक को डेट कर रहे थे। रुबीना के साथ अलग होने के बाद, अविनाश ने अपने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ की को एक्ट्रेस शालमली देसाई से 2015 में अपने होमटाउन गुजरात में शादी कर ली थी। हालांकि 2017 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं अविनाश गुजरात के वडोदरा के रहने वाले हैं और आखिरी बार 2019 में टीवी शो अर्धांगिनी में नजर आए थे।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की शुरुआत
दरसअल बता दें कि बिग बॉस के सीजन 2 को इस बार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है वही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एक पूर्व जोड़ी दिखाई देगी। प्रतियोगी 15 जून तक शो के सेट पर प्रवेश कर जाएंगे। यह शो 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। बी बी ओटीटी 2 के बाद, बिग बॉस 17 दिवाली के दौरान कलर्स टीवी पर वापस आ जाएगा। वही एक्स कपल को लेकर चर्चाए शुरु हो गई है।
ओटीटी 2 पर अविनाश सचदेव आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ओटीटी में 2 में नजर आएंगे एक्स कपल अविनाश सचदेव और एक्ट्रेस पलक पुरसवानी। बिग बॉस ओटीटी 2 के दोनो पहले कंफर्म नाम हैं। ये दोनों रियलिटी शो में एक साथ दिखाई देंगे।साथ ही कहा जा रहा है कि बिग बॉस के इतिहास में डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल के बाद एक और एक्स कपल पब्लिकली ब्रेकअप के बाद रियलिटी शो में नजर आने वाला है।