भारत के जाने माने प्रसिद्ध व्यवसायी मुकेश अंबानी को आज कौन नहीं जानता है। मुकेश अंबानी के पास अरबों की संपत्ति है। उन्होंने ना सिर्फ भारत मे बल्कि अलग अलग देश में कई सम्पतियाँ खरीद रखी है। व्यपार छेत्र में मुकेश अंबानी ने बहुत सफलता हासिल की है। उन्होंने व्यपार के छेत्र में खूब नाम कमाया है। आज के समय में उनका नाम मशहूर बिसनेस मैन में आता है। बता दे की अब मुकेश अंबानी धीरे धीरे होटल इंडस्ट्री में भी अपना काम ज़माने में लगे हुए है। चलिए जानते है ऐसा हम क्यों कह रहे है…
एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने पहले तो लंदन के कंट्री क्लब और गोल्फ रिजॉर्ट स्टोक पार्क को खरीदा था। वहीं अब उन्होंने न्यूयॉर्क के लग्जरी मैंडारिन ओरिएंटल को खरीदा है।
अब बता दें कि स्टोक पार्क यूरोप का सबसे पॉश गोल्फ कोर्स है। अगर आप हॉलीवुड फिल्म देखते हैं तो दर्जनों फिल्म की शूटिंग यहां हो चुकी है। बकिंघमशायर स्थित स्टोक पार्क 300 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें रहने के लिए 49 बेडरूम्स हैं। इसके अलावा स्पा, स्वीमिंग पुल, फिटनेस क्लब, जिम जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
स्टोक पार्क का इतिहास करीब 900 साल पुराना है। लेकिन 1908 तक इसका इस्तेमाल प्राइवेट रेसिडेंसी की तरह किया जा रहा था। इस पार्क में स्थित जो शानदार विला है उसे James Wyatt ने डिजाइन किया है। वही खबरें आ रही है की इसकी ककीमत लगभग 728 करोड़ के आस पास है।